कुख्यात की सच्ची पहचान बताने आ रही है फिल्म’ कुख्यात ‘ फिल्म का शुभ मुहूर्त सम्पन्न

भिलाई :- शताक्षी फिल्म प्रॉडक्शन के बैनर तले शैलेश मिश्रा द्वारा निर्मित फिल्म कुख्यात का शुभ मुहूर्त 23 नवंबर, 2022 को बेमेतरा जिला स्थित सिद्धपीठ सिद्धि माता मंदिर में सादगीपूर्ण परिवेश में संपन्न हुआ। इसके निर्देशक नीरज श्रीवास्तव हैं, फ़िल्म में मुख्य भूमिका भुनेश साहू और सान्या कम्बोज निभा रहे है |

गौरतलब है कि इन दोनों कलाकारों की सुपर हिट जोड़ी को दर्शक इससे पहले असली कलाकार में देख चुके हैं। फिर से दोनों की जोड़ी कुख्यात में धमाल मचाने आ रही है। इसमें अंजली फाल्गुनी ठाकुर ,सलीम खान, डॉ .विजय कुमार शाही तथा कुशाग्र सोलंकी की विशेष भूमिका है | इस फ़िल्म की कहानी व पटकथा लेखक हैं नीरज श्रीवास्तव, प्रॉडक्शन मैनेजर महावीर चौहान हैं। इसमें मजहबी कंट्रोवर्सी के साथ प्रेम की अनूठी अभिव्यक्ति को दर्शक देख सकते हैं |

इस फिल्म की विशेषता यह है कि इसमें प्रेम और संघर्ष को एक अलग ही एंगल से दिखाया जाएगा । जो आज तक छत्तीसगढ़ी दर्शकों ने नहीं देखा होगा। मुहूर्त के समय निर्देशक नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि फिल्म की विशेषता एक कंट्रोवर्सी है जिसे दर्शक फिल्म देख कर ही समझ पाएंगे। निर्माता शैलेश मिश्रा एवं निर्मात्री सुरभि मिश्रा इस फिल्म को लेकर खासे उत्साहित हैं ,उन्हें भी लगता है कि यह फिल्म एक अलग ही नजरिए को पेश करेगी। फिल्म की शूटिंग जनवरी महीने में होगी। अत: कह सकते हैं कि यह फिल्म नि:संदेह छत्तीसगढ़ी फिल्म इतिहास में लव या प्रेम की नई परिभाषा गढ़ने में सक्षम होगी |यह फ़िल्म कलात्मकता के साथ ही पूरी तरह व्यावसायिक पुट भी लिए हुए होगी |तो आईए हम सब इंतजार करें कुख्यात का, जो जल्दी ही आएगा रुपहले पर्दे पर हम सबको नई जिंदगी से रूबरू कराने। डॉ. विजय कुमार शाही शिक्षक, लेखक एवं फिल्म अभिनेता, कवर्धा फिल्म एनालिस प्रशंसक दर्शक भुनेश साहू हमारे अच्छे मित्र के साथ युवा कलाकार है उन्होंने कई फिल्मों एल्बम छत्तीसगढ़ी फिल्म में काम कर चुके चॉकलेटी हीरो के नाम से फेमस है उनकी फिल्म कुख्यात एक प्रेम कहानी प्रेम और संघर्ष नया नए फ्लेवर लव स्टोरी दर्शकों को देखने फिल्म में मिलेगा । फिल्म में सभी युवा कलाकार अपनी अपनी कला अभिनय का जलवा दर्शकों को देखने मिलेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *