देवपुर शक्ति केंद्र की हुई बैठक, विक्रम उसेंडी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

छोटे कापसी(राजदीप शर्मा) – भाजपा कापसी मंडल के अंतर्गत देवपुर (पीवी02) शक्ति केंद्र बूथ स्तर की बैठक देवपुर सार्वजनिक दुर्गा मंदिर प्रांगण में हुई। इसमें संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने के लिए विभिन्न विषय पर चर्चा वार्ता की गई।

बैठक में मुख्य रूप से पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी, जिलाध्यक्ष सतीश लाठियां, जिला महामंत्री विजय कुमार मंडावी, कापसी मंडल प्रभारी असीम राय, कापसी मंडल अध्यक्ष दीपांकर दत्ता, अनुकूल मंडल, चंदन सलाम, मनु उसेंडी, अमर ब्रमचारी, चंद्रवीर माराई, देवपुर शक्ति केंद्र अध्यक्ष समेत कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में शक्ति केंद्र पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने कहा की श्यामा प्रसाद मुखर्जी,पंडित दीनदयाल उपाध्याय व पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्शों पर चलकर पार्टी के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वो अपने केंद्र पर प्रयास करें कि पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाया जाए। प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी जाए। इसके साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं को राज्य में होने वाले अगले विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहने के लिए कहा साथ ही संगठन को मजबूत करने और नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने पर बल दिया जाए एवं विक्रम ने बूथ की स्थितियों की जानकारी ली। साथ ही कार्यकर्ताओ से विस्तार पूर्वक चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *