पखांजूर में विकासखंड स्तरीय युवा उत्सव का किया गया आयोजन

छोटे कापसी (राजदीप शर्मा)- शनिवार 10 दिसम्बर 2022 को विकासखंड कोयलीबेड़ा के नगर पंचायत पखांजूर में स्थित सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में विकासखंड स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन हुआ। युवा उत्सव की शुभारंभ कार्यक्रम में वरिष्ठ व्याख्याता भोला प्रसाद ठाकुर के द्वारा माता सरस्वती और स्वामी विवेकानंद की छायाचित्र में पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ हुआ। इसके पश्चात शंभू साहा व्यायाम शिक्षक मायापुर ने छत्तीसगढ़ राज्य के राज्य गीत अरपा पैरी के धार प्रस्तुत किया गया तत्पश्चात अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया।

छत्तीसगढ़ के खेल सांस्कृतिक गतिविधियों को ग्रामीण क्षेत्र में प्रोत्साहित करने,प्रतिभागियों को मंच प्रदान करने ,उनमें खेलों एवं अपने संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने, और खेल भावना को विकास करने हेतु शासन द्वारा युवा उत्सव का आयोजन पूरे छत्तीसगढ़ में किया जा रहा है इसी के तहत आज पखांजूर में का आयोजन हुआ जिसमें आयु वर्ग 15 से 40 तथा 40 वर्ष से ऊपर के प्रतिभागियों के लिए कबड्डी ,खो -खो खेलों तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोकनृत्य,गायन, वादन, एकांकी, नाटक, चित्रकला आदि के लिए प्रतियोगिता रखा गया था।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में पुरुषोत्तम सरकार ने उत्कृष्ट तबला वादन प्रस्तुत किया एवं शिक्षक जय देव बाला और कृष्णेन्दु आईच ने मनमोहक गीत प्रस्तुत किए। डोरमेटिरी बालक आश्रम के बच्चों ने गोंडी गीत एवं कन्या माध्यमिक शाला पखांजूर के बालिकाओं ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। लोकगीत में बारदा संकुल ,कबड्डी- बड़गांव, तबला वादन -पुरुषोत्तम सरकार, मृदंग वादन- जयंत सरकार ,एकल गीत- कविता नरेटी,लोक नृत्य- बारदा संकुल का चयन जिला स्तरीय युवा उत्सव के लिए हुआ है जहां ये प्रतिभागी 12 दिसंबर को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

आज के इस कार्यक्रम के संचालन व्यायाम शिक्षक शंभू साहा एवं कृष्ण पाल राणा ने किया। साथ ही युवा उत्सव को संपन्न कराने में भोला प्रसाद ठाकुर, कृष्णेन्दु आईच,परिमल राय, संतोष साहा, सुश्री सोमारी मंडावी, राम शरण वैष्णव, राम भुवन वर्मा, अरुण बघेल,गुलाम राजदानी,जयदेव बाला, अरुण रावटे, वीरेंद्र ठाकुर, हरभजन लाल भंडारे, अजीत ठाकुर, संगीता रानी रावटे, खेमेश्वरी नाग,परमानंद मंडावी, मनीष वट्टी आदि ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *