आवापल्ली में दोरला समाज के शहीद नागुल दोरला का प्रतिमा स्थापित करने व शासकीय महाविद्यालय आवापल्ली को नागूल दोरला का नामकरण करने के लिए मुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री का आभार
– कमलेश कारम

बीजापुर:- जिला मुख्यालय में आयोजित बस्तर विकास प्राधिकरण के बैठक में दोरला समाज क्रांतिकारी नेता शहीद नागुल दोरला का प्रतिमा उसूर ब्लॉक मुख्यालय आवापल्ली में स्थापित करने हेतू शासकीय महाविद्यालय आवापल्ली का नामकरण शाहिद नगुल दोरला महाविद्यालय करने का निर्णय से जिला पंचायत उपाध्यक्ष वा युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव माननीय कमलेश कारम पूरे विकासखंड के सभी दोरला समाज के ओर से बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल और बस्तर विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष विक्रम शाह मंडावी सहित सभी विधायक गणों का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया गया है यह प्रतिमा 10 लाख की लागत से बनने जा रही है, शहीद नागुल दोरला वर्ष 1859 में अंग्रेजी शासन के समय बीजापुर जिले के पोतकेल कटपल्ली भेज्जी क्षेत्र में साल वनों की कटाई के विरुद्ध एक आदिवासी आंदोलन शुरू किया गया था जोकि कोई विद्रोह के नाम से पूरे देश में जाना जाता है कोई विद्रोह भारत का ज्ञात सफल पर्यावरण तथा जल जंगल जमीन को बचाने का आंदोलन है जंगल की कटाई के काम में जैसी गति पकड़ी आदिवासी जमीदारों ने मिलकर यह तय किया गया की अब जंगल और नहीं कटने दिया जाएगा मांझीयो ने एक राय वह होकर फैसला किया कि एक पेड़ के पीछे एक सिर होगा ,इस आंदोलन में एक वृक्ष एक सिर का नारा दिया गया है आंदोलन के नेतृत्वकर्ता नागुल दोरला की अगुवाई में आदिवासी जमीदारों के इस विद्रोह के सामने अंग्रेज सेना को भी अपने पैर खींचने पड़े साथी निजाम के आदमियों को दिए गए ठेके निरस्त किए गए कोई आंदोलन में अपनी सफलता का इतिहास रच दिया ! शहीद नागुल दोरला का मूर्ति स्थापित होने से पूरे क्षेत्र के दोरला समाज गौरवानित है यह क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक वा बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम शाह मंडावी जी के प्रयासों से हुआ है जिसके लिए पूरे दोरला समाज की ओर से जिला पंचायत उपाध्यक्ष वा युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव कमलेश कारम ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल, आबकारी एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल और बीजापुर के लोकप्रिय विधायक व बस्तर विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष विक्रम शाह मंडावी का धन्यवाद और आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *