नीना ने मूसालूर में लख्केबूढ़ी कोरोमाता गुड़ी निर्माण का किया भूमिपूजन

बीजापुर :- जिला पंचायत क्षेत्र तोयानार के अंतर्गत ग्राम पंचायत मुसालूर में ग्रामीणों की मांग को लेकर जिला पंचायत सदस्य एव बस्तर विकास प्राधिकरण के सदस्य नीना रावतिया उद्दे ने क्षेत्रीय विधायक विक्रम मंडावी के समक्ष मांग को रखा जिसे तत्काल पूरा करते हुऐ विधायक विक्रम मंडावी ने बस्तर प्राधिकरण मद से लख्केबूढ़ी कोरोमाता गुड़ी में तीन लाख की लागत से सेड़ निर्माण की स्वीकृति दे दिया था जिसका 13/12/2022 को तोयनार क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य एव ग्रामीणों द्वारा भूमि पूजन किया इस दौरान ग्राम पंचायत के उप सरपंच ब्रिजराना लखुमु तेलम बुधरू कुडियम गांव के पेरमा पुजारी गयाता एवं बढ़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
