जिले के अलग अलग थाना क्षेत्र की कार्यवाही में माओवादी सहयोगीयों से हथियार एवं विस्फोटक बरामद, थाना भैरमगढ़ और बासागुड़ा की कार्यवाही
बीजापुर :- मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर थाना भैरमगढ़ की कार्यवाही में संजयपारा निवासी संतोष गुप्ता पिता राम कुमार गुप्ता भैरमगढ़ के कब्जे से 03 नग जिंदा कारतूस जिसकी पेंदी में KF325BML मार्का खुदा हुआ एवं एक नग मोबाईल समक्ष गवाहों के बरामद किया गया । संतोष गुप्ता से पूछताछ के दौरान 02 व्यक्तियों द्वारा पिस्टल देने आने की जानकारी पर पुराना बस स्टैंड भैरमगढ़ से संतोष गुप्ता के निशानदेही पर सफेद रंग की हीरो एक्सट्रीम मोटर साइकिल क्रमांक CG20J 6404 में बीजापुर से आये दो लोगों में प्रिंस शर्मा निवासी बीजापुर के कब्जे से एक नग रिवाल्वर जिसमे मेड इन यूएसए का मार्का खुदा हुआ और एक नग सैमसंग ग्लैक्सी मोबाईल बरामद किया गया एवं पीछे बैतज्ड विजय साहू लालबाग जगदलपुर निवासी से एक नग सफेद रंग का सैमसंग मोबाईल बरामद किया गया ।

बरामद उपरोक्त हथियार एवं राउंड के सम्बंध में कोई वैध दस्तावेज एवं अनुज्ञा पत्र पाया गया । उपरोक्त सामान माओवादी हूंगा मड़कामी उर्फ हूंगा को सप्लाई करना बताया ।

वहीं थाना बासागुड़ा एवं एसटीएफ की संयुक्त कार्यवाही मर दिनांक 12 जनवरी 2023 को पोलमपल्ली डोंगल चिंतावागु नाला के पास 03 व्यक्ति हांथ में थैला रखे पुलिस पार्टी को देखकर भागने का प्रयास करतर हुए पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा । कड़ी पूछताछ पर उन्होंने अपना नाम शेख फरीद मस्ताव वली पिता शेख फरीद मोहिद्दीन उम्र 24 वर्ष जाती मुसलमान, निवासी मंगलगिरिपाडु थाना मेदकुदुरु जिला गुंटूर आ0प्र0, दूसरा शेख मोमिन पिता सुभाति उम्र 36 वर्ष जाती मुसलमान निवासी आ0प्र0, हाल निवास शांति नगर बीजापुर, तीसरा मद्दी सत्यनारायण रेड्डी निवासी नन्दमूरी कालोनी भद्राचलम थाना भद्राचलम जिला भद्रादि कोत्तागुडम तेलंगाना, हाल निवासी स्कुलपारा बासागुड़ा जिला बीजापुर बताया । उनके पास रखे थैला की तलासी में डेटोनेटर, कार्टेक्स वायर, जिलेटिन, सेफ्टी फ्यूज, इलेक्ट्रिक वायर, फ्यूज वायर बरामद किया गया । पूछताछ पर उपरोक्त सामान बासागुड़ा एलओएस कमांडर शंकर को पहुंचाने की बात स्वीकारा ।
पकड़े गए माओवादी सहयोगियों के विरुद्ध थाना भैरमगढ़ एवं बासागुड़ा में वैधानिक कार्यवाही उपरांत न्यायिक रिमांड पर न्यायालय बीजापुर में पेश किया गया ।
