धान खरीदी केंद्र के सेल्समेन की दिन दहाड़े अज्ञात हमलावरों ने की हत्या, तेज धार धार हथियार से कि हत्या

बीजापुर :- जिले के उसूर थाना क्षेत्र में स्थित धान खरीदी केंद्र के सेल्समेन की अज्ञात हमलावरों ने दिन दहाड़े 10 बजे के आसपास धान खरीदी केंद्र में किसानों के बीच तेज धार धार हथियार से निर्ममता पूर्वक हत्या कर दिया है ।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पोलमपल्ली निवासी राममूर्ति गटपल्ली पिता कन्ना गटपल्ली उम्र 40 वर्ष की शुक्रवार 13 जनवरी को 10 बजे के आसपास अज्ञात लोगों द्वारा चाकू, टँगिया से पीठ सीने और सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दिया गया है । पुलिस के अनुसार उक्त घटना पारिवारिक विवाद , आपसी रंजिश या अन्य किसी कारण से हुई है, उन सभी आयामों पर गम्भीरता पूर्वक जांच किया जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *