संविदा कर्मचारी 16 से 20 तक रहेंगे हड़ताल पर, काम काज होगा ठप , 26 जनवरी तक वादा पूरा करने का दिया अल्टीमेटम

बीजापुर :- जिले में शासकीय विभागों में कार्यरत संविदा कर्मचारी 16 से 20 जनवरी तक छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ के बैनर तले सामूहिक हड़ताल में रहेंगे। सयुक्त कलेक्टर सुमन राज को कलेक्टर के नाम से शुक्रवार को ज्ञापन र्सौपा गया ।

संविदा कर्मचारियों ने बताता कि वर्तमान कांग्रेस सरकार बनने के पहले अनियमित कर्मचारियों के मंच में आकर कांग्रेस के नेताओं ने कांग्रेस सरकार बनने पर 10 दिन में संविदा कर्मचारियों को नियमित करने का वादा किए थे, परन्तु चार साल बाद भी ये मांगे पूरी नही हुई है साथ ही कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी स्वयं 14 फरवरी 2019 को अनियमित कर्मचारियों के मंच में आकर बोले थे इस साल किसान का किए अगले साल अनियमित कर्मचारियों की मांग पूरा करेंगे लेकिन वो साल अभी तक नही आया है और तो और संविदा कर्मचारियों के मानदेय में भी 4 साल से वृद्धि नही हुवा है इस है कारण संविदा कर्मचारियों में भारी आक्रोश है 26 जनवरी 2023 को संविदा कर्मचारियों के बारे में उचित निर्णय नही लेती है भूपेश बघेल सरकार तो 30 जनवरी 2023 से अनिश्चितकालीन आंदोलन में जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *