भाजपा मंडल कापसी में कार्यसमिति की हुई बैठक,बूथ स्तर को मजबूत बनाने पर हुई चर्चा

संगठन की मजबूती एकजुटता में है – असीम राय

छोटे कापसी – स्थानीय प्रशिक्षण भवन छोटे कापसी में भाजपा मंडल कापसी कार्यसमिति की एक बैठक का आयोजन कर केंद्र सरकार की विकास योजनाओं पर चर्चा की गई। बैठक में कार्यसमिति को बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की नसीहत दी गयी।

मंडल अध्यक्ष दीपांकर दत्ता की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में कापसी मंडल प्रभारी असीम राय एवं कार्यसमिति के मंडल स्तर के पदाधिकारी व् कार्यकर्तागण मौजूद रहे। बैठक में मुख्य रुप से माननीय यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम दिनांक 29 जनवरी 11:00 बजे निश्चित है व मोर आवास मोर अधिकार के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही को फॉर्म भरा या जाना पर चर्चा कर, केंद्र सरकार के विकास कार्यो व योजनाओं पर चर्चा की गई। असीम राय ने अपने सम्बोधन में कहा कि पार्टी एवं संगठन की मजबूती एकजुटता में है इसलिए कार्यकर्ताओं को अपने बूथों को मजबूत करना होगा जिससे आने वाले समय में पार्टी किसी भी स्तर पर कमजोर ना हो। इस मौके पर सांसद जंप प्रतिनिधि नोहर उसेंडी,जिला पंचायत सदस्य कापसी अंजली अधिकारी,नपं सांसद प्रतिनिधि गणेश साहा,नाददुलाल अधिकारी,स्वपन तरफदार,अमर बह्मचारी,गौरांग रायअनुकूल मंडल,रेखा साना सहित पदाधिकारी व सदस्य गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *