छोटे कापसी में सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन,वृंदावन के कथा वाचन गोबिंद बल्लभ शास्त्री ने बताया भागवत का महत्व
श्रीमद्भागवत कथा आयोजन से भक्तमय हुआ कापसी ग्राम
छोटे कापसी(राजदीप शर्मा) – विस्वास इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा अपने माता पिता देव स्मृति स्मारण में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन अपने ऑफिस परिसर में किया गया है। आयोजन से पूरे कापसी का मौहोल भक्तमय हो उठा,भागवत सुनने उमड़ रही भीड़। श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ से पहले यहां के स्थानीय सैकड़ों की संख्या में महिला व कुंवारी कन्याओं के द्वारा कलश शोभा यात्रा निकला,कलश शोभा यात्रा को अपने ऑफिस परिसर भागवत स्थल से निकल कर बाजार मौहोला के मार्ग होते पुनः श्रीमद् भागवत कथा परिसर में लाकर स्थापित किए।

श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ 22 जनवरी को विस्वास इंजीनियरिंग के ऑनर के हाथों दीप प्रज्वलित करके किया। श्रीमद् भागवत कथा 22 जनवरी से लेकर 28 जनवरी तक दोपहर से संध्या रात्रि तक सुनाया जा रहा है। श्री धाम वृंदावन से आए कथावाचक (व्यास) श्री गोबिन्द बल्लभ शास्त्री और विदेशी भागवत कर्ताओं ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करने से मानव जीवन में एक जन्म नहीं कई जन्मों को फल मिला है।
श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पांचवे दिन गुरुवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से लेकर बालक अवस्था का वर्णन किया। छठवें दिन शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण व रुक्मिणी के विवाह की सुंदर कथा सुनाई जाएगी। वृंदावन से पधारे कथा वाचक गोबिंद बल्लभ शास्त्री ने कथा के आरंभ में श्रीमद् भागवत के महत्व को समझाते हुए कहा कि कथा श्रवण करने से मानव जीवन में संस्कार का उदय होता है। जीवन में कितनी भी विकट परिस्थिति क्यों हों मुनष्य को अपना धर्म व संस्कार नहीं छोड़ना चाहिए। विस्वास इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड के मालिक तीन भाई जगदीश,जगबंधु,दीनबंधु विस्वास ने बताया कि भागवत कथा का आयोजन मातापिता की देव स्मृति स्मारण में किया गया है। भागवत के अंतिम दिन भजन कीर्तन कर रविवार को भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
