पीवी 58 पूर्व माध्यमिक शाला में सांस्कृतिक प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, खुशबू मंडल रही प्रथम

छोटे कापसी(राजदीप शर्मा) – बसंत पंचमी (सरस्वती पूजा) के उपलक्ष्य पर 31 जनवरी को पीवी 58 स्थित पूर्व माध्यमिक शाला में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुत दी,एकल नृत्य में प्रथम खुशबू मंडल द्वितीय प्रियंका सरकार सामूहिक नृत्य में विपासा मिस्त्री,खुसबु मंडल एवं द्वितीय कुमारी प्रीति बक्शी,पूजा कुंडू पुरुस्कार प्राप्त हुआ तथा सांत्वना एवं तीसरा पुरस्कार का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त प्रधान पाठक संजीव दास ने पूजा अर्चना,दीप प्रज्जवलित कर किया।

मंच का संचालन स्कूल के शिक्षक ने किया। पीवी 58 स्कुल के प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक आर्कषक प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में स्कूल के प्रधान पाठक संजीव कुमार दास,असीम घरामी,देवजी राम सर्वा,श्रीमती मालाकर एवं ग्रामीणजन आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *