ग्राम कोयगांव में पंचायत भवन नही,ग्रामीणों एवं पंचायत प्रतिनिधि को है परेशानी, ग्रामीणों ने पंचायत भवन की मांग की
छोटे कापसी(राजदीप शर्मा) – ग्राम कोयगांव में पंचायत भवन नही होने से पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीण परेशान है। ग्राम पंचायत सरपंच, सचिव को पंचायत के कार्यो के लिए रंगमंच एवं उसके सामने सार्वजनिक स्थानों व निजी भवन या पेड़ के नीचे आमसभा, ग्रामसभा तथा बैठक करनी पड़ती है। पिछले कई वर्षों से ग्रामीण गांव में पंचायत भवन की मांग करते आ रहे है। पर शासन प्रशासन गांव वाले कि मांग के प्रति गंभीर नही है। जिसके चलते ग्रामीण जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित विभाग से नाराज है।
पंचायत के ग्रामीणों ने बताया कि जल्द ही हमारी मांग ग्राम कोयगांव में पंचायत भवन की स्वीकृति प्रदान नही की गई तो ग्रामीण शासन के खिलाफ अपनी मांग को लेकर सड़कों पर उतर कर उग्रआंदोलन करके जिसके जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। पंचायत भवन नही होने से ग्राम के लोगों को खासी दिक्कत हो रही है। ग्रामीण श्याम गोटा, नरसिंह, सांता, सनकेर, मनकेर, ललिता, दुकाय बाई, शांति, सुकमी आदि ने बताया कि ग्राम सरपंच, सचिव एवं नोडल अधिकारी द्वारा खुले में ही मीटिंग ली जाती है। बैठक का कोई एक निर्धारित स्थल न होने के कारण गांव के कुछ लोग व ग्राम पंचायत के सदस्य बैठक में समय रहते नही पहुँच पाते। ग्रामीणों ने इस समाचार पत्र के माध्यम से जिला कलेक्टर से ग्राम पंचायत भवन बनवाने की मांग की है।
इस विषय पर ग्राम पंचायत कोयगांव सरपंच जगधेर उसेंडी ने बतलाया कि सरकारी पंचायत भवन नही होने के कारण निजी भवन या सार्वजनिक स्थल पर ही मीटिंग करनी पड़ती है। गांव में पंचायत भवन के लिए सचिव के द्वारा प्रस्ताव बनाकर जंप कार्यालय भेज दिया गया है।
ग्राम पंचायत सचिव सुशांत विस्वास ने बताया गांव में पंचायत भवन नही है। पंचायत भवन के लिए जंप कार्यालय में प्रस्ताव भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलते ही भवन निर्माण का कार्य कराया जाएगा।
इस संबंध पर जंप सीईओ कोयलीबेड़ा आशीष ड़े ने बतलाया कि पंचायत से प्रस्ताव मंगवाकर टीएस कर जल्द ही स्वीकृति के लिए भेजा जावेगा।
