विधायक देवेंद्र यादव भिलाई के विकास के प्रतीक हैं- हर्ष शुक्ला

दुर्ग :- भिलाई विधायक देवेंद्र यादव के जन्मदिन के अवसर पर दुर्ग भिलाई के सक्रिय युवा नेता,युवा कांग्रेस मीडिया प्रदेश सह संयोजक हर्ष शुक्ला, युवा नेता रोहित साहू, युवा नेता रजनीश पांडे द्वारा भिलाई विधायक निवास में केक काटकर देवेंद्र यादव का जन्मदीन उत्साह के साथ मनाया गया। युवा कांग्रेस मीडिया प्रदेश सह संयोजक हर्ष शुक्ला के साथ सौरभ चौरसिया, वेद साहू, प्रदीप, साहिल, दानेश्वर सोनवानी, ऋषी एवं अन्य साथी मौजूद थे।

युवा नेता हर्ष शुक्ला ने विधायक देवेन्द्र यादव को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवाओं के प्रेरणास्रोत देवेंद्र यादव युवा पीढ़ी के कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। वे विद्यार्थियों और युवाओं की समस्याओं के समाधान के लिए संवेदनशीलता के साथ प्रयास करते हैं। विधायक देवेंद्र यादव सभी वर्गों का विकास करते हुए भिलाई के सम्पूर्ण विकास के लिए पहचाने जाते हैं। व्यवहार कुशलता के साथ कार्य क्षेत्र में उनकी सक्रियता का हर कोई कायल है। विधायक देवेंद्र यादव भिलाई के विकास के प्रतीक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *