भाजपा कापसी मंडल अंतर्गत कई गांव के ग्रामीणों ने निकाला प्रधानमंत्री आवास के लिए पद यात्रा

भीख नहीं अधिकार चाहिये,
प्रधानमंत्री आवास चाहिए के लगाए गए नारे

छोटे कापसी(राजदीप शर्मा): – आज कापसी मंडल अंतर्गत कई गांव के ग्रामीणों ने भाजपा कापसी मंडल के नेतृत्व में प्रधानमंत्री आवास के लिए मोर आवास मोर अधिकार के तहत पूरे कापसी के सभी पारा मोहल्लों में पद यात्रा करते हुए भूपेश सरकार के खिलाफ नारे बाजी किए*

सर्वप्रथम भारतीय जनता पार्टी कापसी मंडल के नेतृत्व में लगभग 200 से 250 की संख्या में ग्रामीण एवं भाजपा के कार्यकर्ता कापसी काली मंदिर प्रांगण में 11 बजे एकत्रीकरण हुए जहा इस पद यात्रा का नेतृत्व करने रहे पूर्व विधायक भोजराज नाग ने पद यात्रा के पूर्व उपस्थित सभी वर्गो के लोगो को जिनको जिनको प्रधानमंत्री आवास के सूची में नाम होते हुए भी आज तक नही मिल पाया ऐसे सभी लोगो को संबोधित करते हुए कहा की 70 साल के कांग्रेस के राज के बाद इस देश में आज ऐसे प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी मिले हैं जो गरीबी में पल कर आज देश के प्रधानमंत्री होते हुए भी अपने आप को देश का सेवक ही कहते हुए संकल्प लिए की मेरे देश के हर वर्ग के लोगो को जो गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने को विवश हैं उन सभी लोगो के घर पक्का मकान हो जाए नल जल योजना उनके घर तक पहुंच जाए सौचालय बन जाए वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन,विकलांग पेंशन सहित किसानों के लिए कई योजनाएं मिले लेकिन कांग्रेस की भूपेश सरकार नहीं चाहती की छत्तीसगढ़ के गरीब जनता को कोई भी केंद्र की योजना का लाभ मिले इसीलिए भूपेश बघेल के सरकार में आज 4 साल बीतने के बाद भी किसी भी गरीब परिवार को उनका हक का आवास नही मिला माननीय यशश्वी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 2022 तक हर घर में पक्का मकान हो इसके लिए प्रधान मंत्री आवास का पैसा भेजा था जिसको भूपेश बघेल की सरकार ने रोक दिया आज हर घर में नल जल योजना का लाभ मोदी जी भेज रहे हैं लेकिन
भूपेश बघेल और कांग्रेस की सरकार नही चाहती की गरीबों को आवास मिले नल जल योजना का लाभ मिले और तो और सरकार बनाने के झूठे वादे कर जो संकल्प पत्र जनता को दिखाए वो भी सरकार का कार्यकाल 7माह बचा हैं एक भी वादा पूरा नही किया अब तो हम गांव के पद यात्रा कर रहे है अगर जल्द गरीब परिवार को प्रधानमंत्री आवास नही मिला तो मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे।
इसके मंडल अध्यक्ष दीपांकर दत्ता ,पूर्व जनपद अध्यक्ष नोहर उसेंडी,वरिष्ठ कार्यकर्ता सुकलाल रविदास ने भी संबोधित किया*
*संबोधन के बाद पद यात्रा शुरू किया गया जो की काली मंदिर से होते हुए कापसी मेनरोड स्टेट हाइवे से बड़े कापसी से फॉरेस्ट कॉलोनी होते हुए बारदा मोड़ से वापस स्कूल कॉलोनी रोड वहा से नया पारा होते हुए मेन रोड से पुनः काली मंदिर में
एकत्रीकरण होकर समापन किया गया पद यात्रा के द्वारान भूपेश बघेल कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारे बाजी किए और प्रधानमंत्री आवास चाहिए देना होगा के नारे लगाए गए इस मोर आवास मोर अधिकार के तहत पद यात्रा कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक भोजराज,मंडल अध्यक्ष दीपांकर दत्ता,सांसद प्रतिनिधि नोहर उसेंडी,अनुकूल मंडल,पूर्व मंडल अध्यक्ष जगबंधु विश्वास,सुकलाल रविदास, सुहास रॉय, रेखा साना,अमरब्रह्मचारी,प्रदीप मांझी सहित भाजपा कापसी मंडल के कार्यकर्ता एवं लगभग 200 की संख्या में ग्रामीणों की उपस्तिथि रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *