भरोसे का नहीं धोखे का है बजट-सकनी
बीजापुर-जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे.) के प्रदेश संयुक्त महासचिव तथा बस्तर कोरकमेटी के सदस्य चन्द्रैया सकनी ने भूपेश सरकार के आखरी बजट 2023 पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, यह बजट केवल चुनावी लालीपाप से ज्यादा कुछ नही।
विधानसभा में विपक्ष के नेताओं के एक सवाल मे लिखित जवाब देते हुए खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि जनवरी 2023 के स्थिति में राज्य सरकार पर 82.125 हजार करोड़ रुपये का ऋण है।बजट पेश करते समय सरकार इस ऋण को कैसे चुकाएगी?सरकार के पास ऐसे कौन-कौन से साधन होंगे? बजट में नहीं बताया गया है, यही हाल रहा तो छत्तीसगढ़ सरकार आने वाला समय में दिवालिया के कगार मे पहुंच जाएगी।सरकार के पास छत्तीसगढ़ को कैसे विकसित राज्य बनाया जाए इस सम्बंध में कोई रोडमैप नही है।
पिछले 4 सालों से कर्मचारी नियमितीकरण, 1500 रुपये पेंशन, बेरोजगारी,नौकरी और 2500 रुपये भत्ता, 11 लाख हितग्राही आवास, किसान अपने जिले में फूड पार्क का इंतजार करते-करते हताश हो चुके हैं।कुल मिलाकर सरकार ने बजट के नाम पर औपचारिक घोषणा की है, चुनाव को ध्यान में रख कर लोकलुभावन बजट प्रस्तुत किया गया है जो कि अविश्वसनीय है।भूपेश सरकार का यह बजट भरोसे का नही बल्कि धोखे का है।
