एनएच से लगे शालाओं का ज़िला शिक्षा अधिकारी ने किया आकस्मिक निरीक्षण, अव्यवस्थित पाए गए शालाओं व आश्रमो के शिक्षकों को थमाया नोटिस
भोपालपटनम :- विकास खंड भोपालपटनम के एनएच से लगे विद्यालय का ज़िला शिक्षा अधिकारी बीजापुर बलिराम बघेल के द्वारा शनिवार को आकस्मिक निरीक्षण किया गया ।

निरीक्षण के दौरान प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला – गिलगिच्चा मे शिक्षक 7.45 बजे तक शाला मे उपस्थित नहीं पाये गए । प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला संगमपल्ली मे बच्चों की उपस्थिति कम पाई गई , उपस्थिति तीन दिवस मे शत प्रतिशत कराकर प्रतिवेदन देने हेतु ज़िला शिक्षा अधिकारी द्वारा निर्देशित किया ।
गुरुकुल आवासीय पोटा केबिन पेगडापल्लि का आकस्मिक निरीक्षण मे विद्यालय मे अधीक्षक एवं दो अनुदेशक उपस्थित पाये गए , प्रधान पाठक मोहन लाल मांडवी विलम्ब से उपस्थित हुए, निरीक्षण मे परिसर की साफ – सफाई ठीक नहीं पाया , आवासीय बच्चों के कपडे , बाल ,कटिंग आदि सफाई एवं पोटा केबिन विद्यालय की स्थिति संतोषजनक नहीं पाया गया , ज़िला शिक्षा अधिकारी ने उपस्थित प्रधान पाठक एवं अधीक्षक को फटकार लगाते हुए , पंद्रह दिनों मे व्यवस्था ठीक करने के सख्त निर्देश दिए । हाई स्कूल पेगडापल्लि मे विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज के अनुपात मे न्यूनतम् पाया, प्रभारी प्राचार्य सुर्यनारायण कोरम को निर्देशित किया गया है । कन्या प्राथमिक आश्रम शाला पेगडापल्ली के निरीक्षण के दौरान पदस्थ शिक्षक उपस्थित पाई गई एवं आवासीय व्यवस्था , बच्चों शैक्षाणिक स्तर ठीक पाया। माध्यमिक शाला गिलगिच्चा के शिक्षक टिंगे समैया प्रधान पाठक , कृष्ण कुमारी पुपाल शि. एल. बी. एवं अनीता अन्गनपल्लि शि. एल. बी. प्राथमिक शाला एवं देवेंद्र गुरला प्रधान पाठक गिलगिच्चा के उक्त शिक्षकों का माह मार्च 2023 का वेतन नहीं निकालने हेतु खंड शिक्षा अधिकारी भोपालपटनम को ज़िला शिक्षा अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया है ।
