जंगलो में आग की रोक थाम हेतु प्रशिक्षण का किया गया आयोजन

भोपालपटनम :- भोपालपटनम वन परिक्षेत्र सामान्य एवं मददेड़ के अंतर्गत स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं वन समितियों के सदस्यों ग्रामीणों वन अधिकारी कर्मचारियों फॉयर वाचरों पेट्रोलिंग गार्ड अग्नि की रोकथाम हेतु प्रशिक्षण का आयोजन किया गया ।

प्रशिक्षण में वन अग्नि के प्रकार अग्नि लगने के कारण अग्नि से होने वाली नुकसानों अग्नि से बचाव के उपाय अग्नि सीजन में अग्नि सुरक्षा को रणनीति के संबंध में उप वन मंडल अधिकारी नितिन रावटे के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया इस कार्य शाला के मुख्य अतिथि कामेश्वर गौतम कृषि उपज मंडी जिला अध्यक्ष विशिष्ट अतिथि तेज नारायण सिंह वरिष्ठ पत्रकार ताटी नारायण पी संतोष दीपक मरकाम संजय लिखित कर क्षेत्र के ग्रामीण तथा वन परिक्षेत्र सामान्य भोपालपटनम एवं मददेड़ परिक्षेत्र अधिकारी फॉयर वाचरों पेट्रोलिंग गार्ड उपस्थित हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कामेश्वर गौतम कृषि उपज मंडी जिला अध्यक्ष ने कहा वन वासियों से आपसी संबंध के बारे में बताया तथा अग्नि सुरक्षा के लिए जनभगिता सहयोग हेतु अनुरोध किया गया मंच का संचालन वन परिक्षेत्र अधिकारी पुष्पेन्द्र सिंह ने किया तथा कार्य कर्म के अंत में वन परिक्षेत्र अधिकारी पुष्पेन्द्र सिंह ने ग्रामीणों फॉयर वाचरों पेट्रोलिंग गार्डों को यह संकल्प दिलाया गया कि वानों में आग नहीं लगावें वन में आग लगे हुए दिखे उसे बुझाने एवं वन कर्मचारियों को वन की सुरक्षा वन्य प्राणियों की रक्षा करने में सहयोग करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *