केंद्र सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का करना होगा प्रयास – विक्रम उसेंडी
छोटे कापसी – भारतीय जनता पार्टी कापसी मंडल अंतर्गत बारदा शक्ति केंद्र के बलरामपुर (पीवी 01,61 बूथ सशक्तिकरण की बैठक में समीक्षा की गई,कार्यक्रम की अध्यक्षता कापसी मंडल अध्यक्ष ने की मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी की उपस्तिथि में संपन्न हुई। बैठक में अगले विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई।
योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने कहा कि अंतिम इकाई मंडल नहीं,बूथ होती है। बूथ के कार्यकर्ता को केवल चुनावी समय में याद नहीं करके, हर एक गतिविधि में शामिल करें। अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ कार्यकर्ताओं को दिलाएं। केंद्र सरकार की हर एक बात अंतिम इकाई में पहुंचे,जिससे बूथ अधिक मजबूत हो। बूथ मजबूत होगा तो पार्टी निश्चित ही मजबूत होगी। साथ ही विक्रम उसेंडी ने बूथ सशक्तिकरण के लिए बनाये गए आवाश्यक 24 बिंदुओ पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार को पीएम आवास बनाने भेजी राशि को भूपेश की सरकार ने रोक दिया जिसके चलते गरीबों का आवास नही बन सके भाजपा कार्यकाल में जितने योजना थी संकल्प सबको पूरा किया गया था आज भी जो पूर्व में हमारी सरकार की योजना थी वही चल रही हैं भूपेश बघेल ने आज तक कुछ भी नया नहीं किया बिजली बिल के नाम से जरूरत से ज्यादा अवैध वसूली की जा रही है। अनावश्यक कोई भी समय बिजली काटने का काम कांग्रेस की सरकार कर रही हैं। भाजपा शासन काल में ही बहुत सारे स्कूल कॉलेज खुले है।
आने वाले समय में भाजपा की सरकार बनेगी और सबको हर योजना का लाभ मिलेगा,किसान सम्मान निधि का 6 हजार रु हर किसान के खाते में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डलवा रहे है। पूरे देश के साथ प्रदेश की जनता परेशान हो चुकी है अब बस परिवर्तन चाहती है। इस मौके पर अनुकूल मंडल,बबला मैत्र,अमर ब्रह्मचारी,श्यामू तिवारी,गौरांग राय,अरूप सरकार,जयदेव मंडल,नमिता मंडल,बीजू डे,प्रदीप हालदार,अशोक दास एवं भारी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता व् बूथ शक्ति केंद्र प्रभारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
