हिंदू नव वर्ष पर विहंगमयोग आध्यात्मिक संस्थान ने निकाला विश्वव्यापी स्वर्वेद महाग्रंथ यात्रा

छोटे कापसी(राजदीप शर्मा) – आज चैत्र शुक्ल प्रतिपदा हिंदू नव वर्ष पर ब्रह्मविद्या विहंगम योग आध्यात्मिक संस्थान जिला कांकेर द्वारा समस्त ब्लाक इकाई में स्वर्वेद यात्रा निकाला गया इसी कड़ी में पखांजूर ब्लाक के गुरु भाई बहनों द्वारा विश्व की अद्वितीय महासदग्रंथ स्वर्वेद यात्रा का आयोजन किया गया ।

सर्वप्रथम यह यात्रा ग्राम डोंडे (हरणगढ़) से प्रारंभ की गई तत्पश्चात वहा से गांव गांव होते हुए पखांजूर नगर से मथुरा एसेबेड़ा होते हुए ग्राम परतापुर पहुंची जहा इस यात्रा का समापन आरती शांति पाठ के साथ किया गया।

विहंगम योग आध्यात्मिक संस्थान के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनेश्वर नाग ने जानकारी देते हुए बताया की स्वर्वेद ब्रह्मविद्या विहंगम योग आध्यात्मिक संस्थान का प्रमुख सद्ग्रंथ है यह विश्व की अद्वितीय महाग्रंथ है इसमें विश्व की समस्त विसंगतियों और समस्याओं का निराकरण हैं स्वर्वेद के श्रवण मात्र से ही हमारे समस्त नकारात्मक विचार नष्ट होते हैं और शुभ संस्कार का उदय होता हैं अतः समस्त मानव कल्याण के निमित्त इसका हर जन जन तक घर घर तक और मन मन तक विश्वव्यापी प्रचार अत्यावश्यक हैं
इसीलिए भारतीय संस्कृति भारतीय परंपरा भारतीय नव वर्ष पर प्रतिवर्ष विहंगम योग आध्यात्मिक संस्थान के सदगुरु उत्तराधिकारी सुपुज्य विज्ञान देव जी महाराज के सानिध्य में पूरे देश में विश्वव्यापी स्वर्वेद यात्रा का आयोजन किया जाता हैं इसी कड़ी में पखांजूर ब्लाक के विहंगम योग आध्यात्मिक संस्थान के साधकों द्वारा स्वर्वेद यात्रा निकाला गया।

इस स्वर्वेद यात्रा में प्रमुख रूप से जिला उपदेष्टा शांति देवी नेताम, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनेश्वर नाग, बल्दू राम रजक, जिला अन्न प्रभारी परमेश्वरानंद नेताम , बिनु राम धनेलियां,चौथ राम ,महा सरस्वती मराई, लोकेश चक्रधारी, गौतम रावटे, टिकेश कोटवार,गोविंद कोटवार,फूलचंद चक्रधारी, नरेश्वरी कोटवार, पुष्पा धनेलियाँ,भुनेश्वरी साहू, कमला बुआ, जितेंद्र साहू,नारद प्रजापति, नागेश कोटवार, संतोष घोष सहित सैकड़ों विहंगम योग के गुरु भाई बहने साधकों की उपस्तिथि रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *