रेलवे दोहरीकरण कार्य मे लगे वाहनों में माओवादियों ने किया आगजनी का प्रयास, पुलिस पार्टी को देख भागे माओवादी
दंतेवाड़ा :- 22- 23 मार्च की दरमियानी रात 1 बजे के आस पास अज्ञात माओवादियों जिले के बचेली थाना क्षेत्र के पाड़ापुर के पास रेलवे ट्रेक दोहरीकरण कार्य मे लगे 01 जेसीबी मशीन और लोह अयस्क परिवहन में लगे एक ट्रक में आगजनी की कोशिश कर रहे थे । इस दौरान बचेली थाना जवान आसपास जंगलों में एरिया डोमिनेशन में लगे हुए थे । जवानों को आता देख आगजनी का प्रयास कर रहे माओवादी फायरिंग करते हुए घटना स्थल से भाग खड़े हुए ।
माओवादियों के फायरिंग के जवाब में पुलिस बल द्वारा भी फायरिंग किया गया । पुलिस की फायरिंग के बाद माओवादी जंगलों का आड़ लेते हुए घटना स्थल से भागने में सफल हो गए । पुलिस बल द्वारा आस पास के एरिया में सर्चिंग जारी रखा है । इस घटना में रेलवे ट्रेक के दोहरीकरण कार्य मे लगे वाहनों को आंशिक क्षति पहुंची है । इस घटना की पुष्टि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा ने की है ।
