समाज के लिए उपयोगी है “मन की बात” – नंद किशोर राणा

बीजापुर- जिला मुख्यालय के नगर पालिका वार्ड क्रमाक एक शहीद बुधराम राणा नगर वार्ड में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 99वें मन की बात कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम को लेकर बीजापुर के भाजपा कार्यकर्ताओं में बड़ा उत्साह देखने को मिला। मन की बात कार्यक्रम का लाइव प्रसारण हुआ। भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अपने अपने बूथों पर मन की बात सुनी। मन की बात सुनते हुए कार्यकर्ताओं ने अपनी फोटो सरल एप पर भी अपलोड किया।

इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित जनजाति प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य एवं वार्ड 1 से पार्षद नंदन किशोर राणा के नेतृत्व में मन की बात का आयोजन बूथ स्तर पर किया गया। इस अवसर नंद किशोर राणा ने 99 वें मन की बात के आयोजन को सुनते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा मन की बात के द्वारा दिए गए विचार समाज के लिए प्रेरणा स्रोत है और एक भारत और श्रेष्ठ भारत के निर्माण के लिए सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाज के अंदर जो व्यक्ति राष्ट्र के लिए कार्य करता है और समाज के लिए उपयोगी होता है ऐसे व्यक्तियों को व्यक्तित्व का निखार करते हुए उनकी उपयोगिता को देश दुनिया के सामने रखते हैं। जिससे कि समाज के आने वाली पीढ़ी भी राष्ट्र के प्रति कुछ अच्छा कर सकें और देश के अंदर जो हमारे तीज त्यौहार पर्व है उसका संदेश जन-जन तक पहुंचाने का कार्य प्रधानमंत्री द्वारा किया जाता है।

कार्यक्रम में विशेष रूप से जिला भाजपा कोषाध्यक्ष संजय लुकड़,,रमेश वर्मा,रामसिंग राना,आयतु,मुन्ना मांझी, अभिषेक ठाकुर,,रामधर राना,धनसिंह राणा,चैतू हापका,गणेश पात्रो,गणेश राणा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *