बड़ी खबर :- माओवादियों के लगाए प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से
जवान शहीद

बीजापुर :- जिले के मिरतुर थाना क्षेत्र के तिमेनार में चल रहे सड़क निर्माण कार्य की सुरक्षा में निकली पुलिस पार्टी का जवान माओवादियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आइईडी की चपेट में आने से शहीद हो गया है ।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मिरतुर थाना क्षेत्र में स्थित सीएएफ एटापाल और तिमेनार केम्प के बीच सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है । जिसकी सुरक्षा देने तिमेनार से सीएएफ का दल निकला हुआ था । इसी दौरान 27 मार्च 2023 को 7.45 बजे के आसपास एटेपाल केम्प से महज एक किलोमीटर दूरी पर सड़क से लगे टेकरी में माओवादियों द्वारा पूर्व से लगाये गए प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से सीएएफ 19 बटालियन के वाहिनी डी कम्पनी के एपीसी विजय यादव शहीद हो गया है । शहीद जवान को भैरमग थाने में गॉड ऑफ ऑनर दिए जाने की तैयारी की जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *