दो माह से बीएसएनएल ब्रॉडबैंड सेवा खराब, उपभोक्ता परेशान
छोटे कापसी(राजदीप शर्मा) – बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा लड़खड़ाई, ब्राडबैंड भी ठप, नेट उपभोक्ता भी परेशान। उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का दावा करने वाली बीएसएनएल की पिछले दो माह से इंटरनेट सेवा लड़खड़ाने से सरकारी कंपनी से लोगों का भरोसा उठता जा रहा है। आये दिन बीएसएनएल की इंटरनेट, मोबाइल,लैंडलाइन समेत ब्राडबैंड सेवा ठप होने से हजारों उपभोक्ताओं को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । विभाग के जिम्मेदार को बताने के बाद भी अब तक ठीक नही करवाया गया है । उपभोक्ताओं ने बताया कि जगदलपुर ऑफिस से बताया गया कि आपका नंबर 7844262635 अपडेट है। लोकल एरिये से कुछ टेक्निकल दिक्कत होगी लोकल कर्मचारी ठीक कर देंगे। उनके कहे अनुसार एसडीओ भानुप्रतापपुर से संपर्क कर ब्राडबैंड नेट बंद होने की जानकारी दी गई, छोटे कापसी शुलभ शौचालय की नाली निर्माण में बीएसएनएल लाइन का वायर टूट गया था जिसे सुधारने लोकल पखांजुर से कर्मचारी आये थे ,उनको उपभोक्ता के द्वारा अपनी नेट संबंधित समस्या को बताया भी गया पर उनके द्वारा सुध नही ली गई, जिसके चलते उपभोक्ता विगत दो माह से परेशान है। उपभोक्ता हर माह बिल का भुगतान बराबर कर रहा है। बता दे आज कल डिजीटल दौर में सब कुछ ऑनलाइन होता है। सबसे बड़ी समस्या बच्चों की पढ़ाई की होती है। उपभोक्ता ने बताया जब तक लोकल कर्मचारी की सेवा नही करोगे तब तक आपका काम नही करेगा ऐसा प्रतीत होता है। कापसी में बीएसएनएल देखरेख लोकल कर्मचारी नही होने से कापसी के उपभोक्ता परेशान है।
