विधायक ने बाजार कमेटी को दिया कई सौगात , नवनियुक्त बाजार कमेटी ने विधायक अनूप नाग का किया जोशीला स्वागत

छोटे कापसी (राजदीप शर्मा)- अंतागढ़ विधायक अनूप नाग ने आज ग्राम कापसी बाजार के नवनियुक्त बाजार कमेटी के सम्मान समारोह में शिरकत की। कार्यक्रम में सबसे पहले कापसी बाजार कमेटी सदस्य,दुकानदार एवं ग्रामीणों ने आतिशबाजी एवं माला पहनाकर विधायक का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने बाजार कमेटी कापसी का आभार व्यक्त करते हुए नवनियुक्त कमेटी के सदस्यों को शुभकामनाएं दी। आगे कहा कि राज्य सरकार ने कई लाभकारी योजनाएं चला रखी हैं।
कांग्रेस की सरकार में हम सब आपके सहयोग से विकास के क्षेत्र में नए आयाम गढ़ रहे है, साथ ही विधायक ने विकास कार्यों की दी जानकारी ।

इस दौरान विधायक ने परलकोट क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के बारे में लोगों को जानकारी दी और कहा की क्षेत्र में विकास कार्यों की गति तेज है। अंतागढ़ क्षेत्र के विकास में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। विधायक ने बंगबंधु को पुरानी बाते याद दिलाई कहा कि जब बंगबंधु बांग्लादेश विभाजन के दौरान कोई साथ नही दे रहा था तब भारत एक ऐसा देश था उसने मदद का हाथ आगे बढ़ाया था। आपको याद होगा उस समय भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व: इंदिरा गांधी थी। जिनके प्रयास से आप सभी बंगबंधु को भारत की नागरिकता मिली थी। कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या लेकर मेरे पास आता है तो मैं बीजेपी कांग्रेस नही देखता बल्कि समस्या का मौके पर समाधान करने का प्रयास करता हूं। इसके बाद विधायक ने बाजार कमेटी की तीन प्रमुख मांग बाजार में सीसी सड़क,राधा गोबिन्द मंदिर में टीन सेट एवं दुर्गा मंदिर प्रांगण में सीसी प्लेटफार्म निर्माण के लिए मंच से ही घोषणा की। मांग पूरी होते ही बाजारवासियों ने अनूप नाग जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए।

इस कार्यक्रम में मंच का संचालन कमलेश केदावत ने किया। इस मौके पर विधायक के साथ पंकज साहा,मनमथ मंडल (मुना) संजय कीर्तनिया,मनोज सरकार,मानिक कोमरे,रमेन मंडल,मोतीलाल सील,मोहन मालिक,कार्तिक सरकार,किशोर नाग पहुँचे एवं बाजार कमेटी अध्यक्ष विकास सरकार,उपाध्यक्ष आशुतोष विस्वास, सचिव किरण पाल,कोषाध्यक्ष माधव पाल,सह सचिव सुरंजन मंडल,बापन सरकार,व् ग्रामीणजन आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *