कापसी में रामनवमी धूमधाम व बड़े हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया, डीजे के धुन पर बाईक रैली रहा आकर्षण का केंद्र
छोटे कापसी (राजदीप शर्मा): – कापसी में रामनवमी बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई। कापसी के नेताजी चौक से विश्व हिंदू रक्षा संगठन के तत्वावधान में रामनवमी के पावन पर्व पर बाइक रैली डीजे की धुन में निकाली गई। युवा अपने हाथों में भगवा ध्वज थामे भगवान श्री राम की जय घोष करते हुए चल रहे थे। यह रैली नेताजी चौक कापसी से शुरू होकर पखांजुर रोड़ पीवी 130,56,118 न्यूकलोनी होते हुवे पीवी 34 प्रेमनगर होकर वापस कापसी पहुंची ।


उसके बाद रैली कापसी बाजार गांव के भ्रमण के बाद दुर्गा मंदिर प्रांगण पहुंचीं। यहां पूजा अर्चना के बाद रैली का समापन हुआ। वही राधा गोबिन्द मंदिर में कापसी व्यापारी प्रदीप माझी के द्वारा रामनवमी के उपलक्ष्य में अपने बड़े बेटे के बराबरी वजन की शक्कर (मिठाई) संगठन को दी। विश्व हिंदू रक्षा संगठन के कांकेर जिला अध्यक्ष आकाश पोद्दार ने बताया कि रामनवमी के उपलक्ष्य पर भव्य और आकर्षक भगवान श्री राम जी की बाइक रैली निकाली गई दूरदराज से आये लोगो के लिए प्रसाद रूपी खिचड़ी का भंडारा भी किया गया साथ ही गर्मी को देखते हुए कापसी चौक पर नीबू सरबत की व्यवस्था की गई। साथ ही सभी के सहयोग से कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से सफल रहा। कार्यक्रम में मनमथ मंडल,दिपेश साहा,बापन सरकार,विस्वजीत दास,गोलोक विस्वास,जाधव पाल,दीपक सरकार एवं युवाओं की मौजूदगी रही।
