धूम धाम व हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई रामनवमी, 1001 दीप किया गया था प्रज्वलित

भोपालपटनम :- भोपालपटनम नगर में गुरुवार रामनवमी के पावन अवसर पर शिव मंदिर उत्सव समिति द्वारा बड़े ही धूम धाम, हर्षोल्लास व उत्साह पूर्वक मनाया गया ।

इस अवसर पर शिव मंदिर समिति द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई । यह यात्रा शिव मंदिर से प्रारंभ होकर नाकापारा, वासवी वार्ड होते हुए वापस मंदिर पहुंची । इस दौरान डीजे की धुन में युवा, बुजर्ग, महिलाएं सभी जय श्री राम के नारे लगाते हुए मदमस्त होकर पूरे उत्साह के साथ नाचते रहे । इस शोभायात्रा के दौरान पूरा नगर में भक्ती गीत शहीत जय श्री राम के नारे शाम तक गूंजते रहे । इस शोभा यात्रा में नगर के युवा सहित स्थानीय नागरिक बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेकर आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया । अंत में समिति द्वारा सभी को प्रसाद वितरण किया गया । राम नवमी के इस पावन अवसर पर मंदिर समिति द्वारा 1001 दीप प्रज्वलित किया गया था, जो सबसे ज्यादा आकर्षक बना हुआ था ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *