विधायक नाग पहुंचे विष्णुपुर, पांच लाख की लागत से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन का भूमिपूजन कर सुनी ग्रामीणों की समस्या
छोटे कापसी(राजदीप शर्मा) – अंतागढ़ विधायक अनूप नाग ग्रामीणों से भेंट मुलाकात करने बुधवार को ग्राम पंचायत विष्णुपुर के आश्रित ग्राम पी.व्ही.99 गौतमपुर पहुँचे। अपने बीच ग्रामीणों ने विधायक को पाकर खुशी जाहिर की। इस मौके पर विधायक नाग ने दुर्गा मंदिर के सामने 5 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया।

विधायक नाग ने ग्रामीणों की समस्या को ध्यान से सुना एवं लोगों की जटिल समस्याओं के प्रति गंभीरता देखते हुए कुछ समस्यों को अपने डायरी में नोट किया तो कुछ समस्या को स्थल से अधिकारियों से दूरभाष से संपर्क कर निराकरण करने के निर्देश दिए। विधायक की क्षेत्र ग्रामीणों के प्रति समस्यों को गंभीरता से लेता देख लोगों ने मंच से ही विधायक की जयकारे के नारे लगाए। विधायक अनूप नाग ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में हमारी कांग्रेस की सरकार इतनी उपलब्धियां हासिल कर ली है कि आज विरोधी भी इस सरकार की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। भारत सरकार से कई अवार्ड मिलना कांग्रेस सरकार की उत्कृष्टता को साबित करता है साथ ही छत्तीसगढ़ अपने विकास के नए आयाम की ओर बढ़ रहा है।
अनूप नाग ने बताया की चुनाव से पूर्व कांग्रेस द्वारा जो घोषणाएं की गई थी, उन्हें लगभग पूरा कर लिया गया है। किसानों से जुड़ी घोषणाओं को सरकार बनते ही कुछ ही घंटों में पूरी कर दी गई। धान की कीमतों का बढ़ाना, बेरोजगारों को प्रतिमाह 2500 रुपए बेरोजगारी भत्ता, धान की कीमतों पर बोनस देना, प्रत्येक नगरी निकाय में कृष्ण कुंज की स्थापना,तेंदूपत्ता की कीमतों पर वृद्धि करना, राम वन गमन पथ कोरिया से बस्तर तक का निर्माण प्रारंभ करना,किसानों का कर्जा माफ करना,राजीव गांधी भूमिहार किसान न्याय योजना,राजीव गांधी युवा मितान क्लब आदि योजनाएं हैं, जिनको विधायक ने गिनवाया जो लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने में सार्थक साबित हो रहा है।
इस मौके पर अनिमेष चक्रवर्ती, अमल बड़ाई,हर्षित दास,सूरज विस्वास,भगीरथ हालदार, सुप्रकाश मल्लिक,पवित्र घोष, आशीष मालाकार,गजेंद्र उसेंडी, देवेंद्र बैरागी,मनोज सरकार, संजय कीर्तनिया,सुरेंद्र साहू, अभिराज ढाली,विकास हालदार, कमल देवनाथ,रविंद्र मंडल,छोटू बर्मन,गौर मंडल,गीतिश सिकदार, विभूति घोष,नीलकंठ बिस्वास, सिद्धार्थ बढ़ाई,गणेश दास, बिप्लब सिकदार,सचिन मल्लिक, दिलीप बिस्वास,माणिक चक्रवर्ती,सरेश्वर मंडल,गौर बहादुर,पंचान्न ढाली,गोक्ट तरफदार,अरविंद विस्वास,गौर तरफदार,कालीपद तरफदार, कुमोढ़ बाला,हरेन मजूमदार, नरेश दस्त,अमियो शील,जबा रानी मंडल कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद थे ।
