विधायक अनूप नाग ने किया एक करोड़ सत्तर लाख की लागत से निर्मित आत्मानन्द स्कूल के नवनिर्मित भवनो का लोकार्पण

छोटे कापसी – विधायक अनूप नाग सोमवार को परलकोट प्रवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने हरनगढ़ में 1 करोड़ 70 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित स्वामी आत्मनांद अंग्रेजी माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय एवं अतिरिक्त कक्ष,नवीन शौचालय और सायकल स्टैंड का लोकार्पण किया। उसी मे समायोजित राशि से स्कूल के पुराने भवन का रंग-रोगन और मरम्मत भी किया गया है।

लोकार्पण के बाद विधायक नाग कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश में शिक्षा के विकास के किये बेहतर काम हो रहा है। निर्धन गरीब परिवारों को अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा दिलाने के लिए ही छग में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम की स्कूलें प्रारंभ की गई है। उन्होंने कहा कि इन अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की शिक्षा से ही गरीबों को अपने बच्चों को इंजीनियर-डॉक्टर व बड़े अधिकारी बनाने का सपना पूरा होने की ओर अग्रसर है।
कमजोर वर्ग के बच्चों को भी भविष्य में बेहतर अवसर मुहैया कराने स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम शालाओं की स्थापना की ।
मौके पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष इंद्रजीत विस्वास,हरनगढ सरपंच परशु राम नरेटी,जनपद सदस्य रूपधर पुङो,बड़े कापसी सरपंच किशोर नाग,जनपद सदस्य गजेंद्र उसेंडी,संजीत शील,मोतीलाल शील,विपुल पात्र,खंड शिक्षा अधिकारी केजुराम सिन्हा, प्राचार्य आशुतोष मजूमदार सहित शिक्षक एवं शिक्षिकाएं समेत स्कूली बच्चे उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *