पेंशनरों का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

भोपालपटनम :- बुधवार दिनांक 12-4-2023 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोपालपटनम मे शासन के निर्देश अनुसार पेन्शनरो का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवम इनके हेल्थ कार्ड-50, आभा कार्ड-40 और पेन्शनर परिचय पत्र-90 तैयार कर दिए गए। उपस्थित हुए पेन्शनरो को भोजन भी कराया गया।

बीएमओ डाक्टर राय के मार्गदर्शन मे डाक्टर गोपीकृष्ण तथा उनका पूरा स्टाफ का सराहनीय सहयोग पेन्शनरो को मिला। इसमे पेन्शनर संघ के जिलाध्यक्ष डी यस राम, तहसील शाखा के अध्यक्ष ए सुधाकर, उपाध्यक्ष टी रामचंद्रम, सचिव कृष्ण राव गुर्ला आदि का भी भरपूर सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *