विधायक के काफिले पर माओवादी हमला, जिला पंचायत सदस्य के वाहन में लगी गोली, विधायक सहित सभी जनप्रतिनिधि सुरक्षित

बीजापुर :- जिले के घोर मॉवादग्रस्त गंगालूर सर क्षेत्रीय विधायक विक्रम मण्डावी सहित अन्य जनप्रतिनिधि नुक्कड़ सभा करके बीजापुर लौट रहे थे । इसी दौरान शाम 4.30 बजे के आसपास पदेड़ा के पास माओवादियों ने विधायक के काफिले पर गोली चलाते हुए हमला कर दिया । इस गोलीबारी में जिला पंचायत सदस्य के वाहन में गोली लगी । घटना के बाद सभी जनप्रतिनिधि सुरक्षित बीजापुर पहुंच चुके हैं ।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय विधायक विक्रम मण्डावी गंगालूर साप्ताहिक बाजार में नुक्कड़ सभा व जनसम्पर्क कार्यक्रम में शामिल होकर शाम 4.30 बजे बीजापुर लौट रहे थे । इसी दौरान माओवादियों ने पदेड़ा के पास विधायक के काफिला पर हमला कर दिया । इस हमले में जिला पंचायत सदस्य पार्वती कश्यप के वाहन में गोली लगी । किंतु किसी प्रकार की अनहोनी नही हुई । सभी जनप्रतिनिधि सुरक्षित बीजापुर पहुंच चुके हैं । पुलिस इस घटना की जांच में जुट गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *