अक्षय तृतीया पर्व एवं ईद उल फितर पर्व पर विधायक विक्रम शाह मंडावी ने हाईमास्क लाइट का शुभारंभ कर नगर वासियों को दी बड़ी सौगात, जगमगाया भोपालपटनम नगर
भोपालपटनम :- अक्षय तृतीया एवं ईद उल फितर के अवसर पर नगर पंचायत भोपालपटनम में हाई मास्क लाइट का शुभारंभ माननीय बसंत राव ताटी जी सदस्य कृषक कल्याण परिषद छत्तीसगढ़ शासन एवं जिला पंचायत बीजापुर, रिंकी कोरम अध्यक्ष नगर पंचायत भोपालपटनम के कर कमलों से पूजा अर्चना कर हाई मास्क लाईट जलाया गया ।

नगर वासियों की लंबे समय से मांग थी कि नगर के चौक चौराहों में हाई मास्क लाइट की मांग नगर वासियों ने क्षेत्रीय विधायक विक्रम शाह मंडावी के समक्ष रखा था । विधायक ने इस मांग को अपने संज्ञान में लेते हुए तुरंत स्वीकृति दे दी और आज वह पूर्ण हो चुका है, जिसका आज हाई मास्क लाइट का शुभारंभ किया गया ।
नगर पंचायत भोपालपटनम हाई मास्क लाइट की रोशनी से जगमगा रहा है, जिससे नगर वासियों में खुशी का माहौल है और नगर वासियों ने विधायक विक्रम शाह मंडावी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
इस शुभारंभ कार्यक्रम में सालिक नागवंशी महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भोपालपटनम, राममूर्ति यालम कोषाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भोपालपटनम एवं सभी पार्षद गण एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गण एवं कांग्रेसी कार्यकर्ता व नगरवासी मौजूद रहे।
