बड़ी खबर:- आईईडी विस्फोट में 10 जवान और एक ड्राइवर शहीद, अरनपुर के पास माओवादियों ने घटना को दिया अंजाम
दंतेवाड़ा :- जिले के अरनपुर क्षेत्र में माओवादियों द्वारा जवानों से भरी वाहन को विस्फोट कर उड़ा दिया है , इस घटना में दस जवान और एक ड्राइवर शहीद हो गया है । घटना में कुछ जवानों के घायल होने की खबर भी है ।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र में डीआरजी के जवान माओवादी विरोधी अभियान से लौटने के दौरान एक वाहन में दस जवान सवार होकर लौट रहे थे । इसी दौरान माओवादियों ने आईईडी विस्फोट कर वाहन को उड़ा दिया है । इस घटना में 10 जवान और एक ड्राइवर शहीद हो गए हैं , वहीं कुछ जवानों के घायल होने की खबर भी है । इस घटना की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नही हो पाई है ।
मुख्यमंत्री ने की घटना की निंदा :-
प्रदेश के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने माओवादी घटना में शहीद हुए जवानों के प्रति दुःख जताते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त किया है । वही इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्लानिंग के साथ जल्द ही माओवादियों का सफाया करने की बात कही है ।
