अंगना मा शिक्षा 3.0 तिहार का संकुल स्तर पर हुआ सफल आयोजन

भोपालपटनम :- विकासखंड भोपालपटनम में बी आर बघेल जिला शिक्षा अधिकारी जिला बीजापुर के निर्देशन में विकासखंड भोपालपटनम में अंगना मा शिक्षा 3.0 तिहार संकुल स्तर पर निर्देशानुसार आयोजित की गई है , कंडिक नारायण खंड शिक्षा अधिकारी भोपालपटनम के द्वारा इस कार्यक्रम को सुचारू रूप से आयोजित करने हेतु महिला शिक्षिकाओं को ब्लॉक नोडल एवं कार्यक्रम नोडल के रुप में कार्यक्रम को सुचारू संचालन हेतु जिम्मेदारी सौंपी गई थी, सर्व सीएसी विकासखंड भोपालपटनम ने कार्यक्रम प्रभारी के रूप में सक्रिय सहभागिता रही है ।

कार्यक्रम के दौरान महिला शिक्षिकाओं ने रोचक गतिविधियां कर बच्चों को सिखाने माताओं के समकक्ष प्रस्तुती दी गई है । माताओं की कम्युनिटी कार्यक्रम में उपस्थित रहे हैं । क्योंकि बच्चे अधिकांश समय माताओं के साथ अपने अपने घर में होते हैं । इसीलिए माताओं का उन्मुखीकरण बच्चों के शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण है। पूरे विकासखंड के स्कूलों को उन्नीस परीक्षेत्रों में विभाजित कर अंगना मा शिक्षा तिहार कार्यक्रम विकास खंड भोपालपटनम में सुचारू रूप से आयोजित की गई ।

विकासखंड स्तर पर खंड शिक्षा अधिकारी ,सहायक खंड शिक्षा अधिकारी, खंड स्रोत समन्वयक, मंडल संयोजक एवं सर्व सीएसी विकासखंड भोपालपटनम के द्वारा निरीक्षण व अवलोकन किया गया । इस कार्यक्रम में माताओं का दल स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं शाला प्रबंधन समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य एवम् स्कूलों में अध्ययनरत बच्चे उपस्थित रहे हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *