आंगन मा शिक्षा 3 – 0 पढ़ाई तिहार
भोपालपटनम :- दिनांक 25/4/2023 मगंलवार अंगना मा शिक्षा 3 ..0 पढ़ाई तिहार का आयोजन चार संकुल के द्वारा किया गया भोपालपटनम ए बी एवं गुल्लापेटा रूद्रारम के 6 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को माताओं के द्वारा अपने अपने घर में गृएम अवकाश के दौरान घरेलू संसाधनों के माध्यम से बच्चों की पढ़ाई कराएं जाने के उद्देश्य से मातावौं को बुलाकर प्राथमिक शाला भोपालपटनम के प्रांगण में पढ़ाई तिहार का आयोजन किया गया ।
जिसमें माताओं के अंदर आत्मविश्वास पैदा करने एवं अपने बच्चों को घर पर ही शाला पूर्व तैयारी करने में माताएं सक्षम हो और स्मार्ट कार्ड की अहमियत बताते हुए उन्हें प्रशिक्षित करने के लिए यह कार्यक्रम किया गया जिसमें चारों संकुल की माताएं एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका सभी शिक्षक शिक्षिकाएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए इन्हीं माताओं से चार स्मार्ट माताओं का चयन किया गया एवं उन्हें पारितोषिक वितरण किया गया सभी माताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष रिंकी कोरम मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए ।

कार्यक्रम में सहायक खण्ड शिक्षा अधिकारी कमल सिंह कोर्राम मंडल संयोजक संदीप राज पाम्बोई चारों संकुल के सी एस सी एवं शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित हुए
