गोठान घोटालों से बचने विधायक के तथ्यहीन बयान – श्रीनिवास मुदलियार
गोठानों में मूलभूत सुविधाओं देने का वादा करके मुकरने वाले कांग्रेसी दुष्प्रचार करना बंद करें
बीजापुर :- छत्तीसगढ़ में गांव, गरीब, किसानों और गोपालको को गोठानो के नाम से कांग्रेस छल कर रही है। गरीब और कृषि श्रमिको सहित ग्रामीणों के अतिरिक्त आमदनी का जरिया बनाने का वादा कर आज कांग्रेसी उसी गोधन न्याय योजना के तहत लाखों का घोटाला कर अपना आमदनी बना रहे हैं। भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ में विगत साढ़े चार साल में 10624 गोठान बनाए हैं उन गोठानो का जमीनी हालत देखकर ऐसा लगता है उसका नाम गो धन न्याय योजना न होकर कांग्रेसी धन लूटो योजना रखना था। योजना के अंतर्गत जिस राशि का आबंटन हुआ उस राशि का बंदरबाट करने से कांग्रेसी बाज नहीं आए क्योंकि वास्तविक स्थिति कुछ और ही बयां कर रहा है गोठानो में न तो शेड का निर्माण, मवेशियों का रखरखाव, पेय जल की व्यवस्था, वर्मी कम्पोस्ट खाद, चारा न होना साफ दर्शा रहा है। उक्त बातें बीजापुर जिले के भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार ने बीजापुर जिले में निर्मित गोठानो का निरीक्षण कर एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही है। भाजपा जिलाध्यक्ष मुदलियार ने अपने विज्ञप्ति में आगे कहा कि साढ़े चार साल भूपेश राज के कुशासन में कांग्रेस नेताओ के द्वारा संचालित फर्जी गोठानो को हर साल करोड़ों का अनुदान लगातार दिया जा रहा है जहां अनुदान गटक कर चारा-पानी के बिना गाएं मार दी जा रही है। मोदकपाल गोठान , मिंगाचल गोठान , नुकनपाल गोठान , नेलसनार गोठान जैसे अनेकों उदाहरण हैं। साढ़े चार साल कांग्रेस के कुशासन में गांव की घास जमीन, मवेशियों के चारागाह की जमीन भू माफियाओं के साथ मिलीभगत करके कांग्रेसी हड़प लिया। नरवा, गुरवा, बाड़ी का सपना दिखाकर चारागाह भूमि पर कब्जा करने वाले कांग्रेसियों को जनता के हित की बात करने का कोई अधिकार नहीं है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने युवाओं को 2500रुपए बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था। साढ़े चार साल से सरकार में रहे, कांग्रेसियों के द्वारा एक भी युवा को बेरोजगारी भत्ता दी गई हो तो बताएं ? कांग्रेस और उसके नेताओं के पास जनहित के मुद्दे नहीं है और कांग्रेस नेता और क्षेत्रीय विधायक विक्रम मंडावी मीडिया में बने रहने के लिए दिनभर झूठ और मनगढ़ंत कहानियाँ गढ़ने में लगे रहते है जिसे प्रदेश की जनता कांग्रेस के कथनी और करनी को अच्छी तरह जान गई है और समझती है। छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल की सरकार ने जितने वादे किए थे सभी वादे पूरे नहीं हुए हैं, उनकी घोषणाएं और वादे सब झूठे साबित हुए हैं। कांग्रेस नेता यह बतायें कि 2018 से लेकर 2023 तक लगातार साढ़े चार सालों तक सत्ता में रहते हुए विक्रम मंडावी और भूपेश बघेल की सरकार ने जो वादे किए थे उनमें से कितने वादे पूरे किए है क्या विक्रम मंडावी और कांग्रेस की सरकार ने जिला खनिज न्यास निधि (DMF) और 14वें, 15वें वित्त की राशि को डकारने में लगे हैं। क्या कांग्रेस ने घोषणा के अनुसार किसानों को धान का बोनस प्रति क्विंटल दिया है ? ऐसे अनेक वादे कर कांग्रेस और भूपेश बघेल की सरकार ने प्रदेश की जनता को ठगने का काम किया है। क्षेत्रीय विधायक विक्रम मंडावी को कमीशन खोरी और ठेकेदारी से फुरसत नहीं हैं । मीडिया में बने रहने के लिए अनाप-शनाप बयान बाजी कर प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर रहे हैं। क्षेत्रीय विधायक विक्रम मंडावी को यह ज्ञात होना चाहिए कि जनता उनके झूठे वादों, भ्रष्टाचार नीति, दोगलापंती को जान गई है, अब हो दिन दूर नहीं इस कांग्रेस के कुशासन को जनता जड़ों से उखाड़ फेकेगी।
