पूर्व वन मंत्री के द्वारा भोपालपटनम मंडल में गोठनो का किया निरीक्षण

भोपालपल्पनम :- भोपालपटनम दौरे पर पहुंचे पूर्व वन मंत्री श्री महेश गागड़ा के द्वारा भोपालपटनम क्षेत्र के गोठानो का निरीक्षण किया गया। गोठानो में बहुत सारी अनियमितताएं को देखते हुए छत्तीसगढ़ के वर्तमान भूपेश सरकार पर उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि गोठानों के नाम पर करोड़ों का घोटाला किया गया है।

छत्तीसगढ़ सरकार गौ माता के नाम से भी लूट मचा के रखा है। कहीं गोठानो में शेड ही नहीं बनाए हैं ।कही शेड बना है ।तो उस पर छत भी नहीं है। गोठानो में गायों को पीने के लिए पानी की व्यवस्था भी नही है। जो पानी भरने के लिए बनाए गए येजोला टंकी उसमें एक बूंद पानी भी नजर नहीं आ रहा है ।वर्तमान में भीषण गर्मी चल रही है। गोठनो में गायों को पीने के लिए पानी की व्यवस्था नहीं की गई है ।अब रहा खाद की आसन्न दिनों में खरीफ फसल का समय आ रहा है। लेकिन गोठानो में अभी तक गोबर का खाद बना हुआ नहीं है ।अब ना जाने भूपेश सरकार क्षेत्र के किसानों को किस प्रकार का खाद देगा आने वाला समय ही बताएगा।भूपेश सरकार सभी योजनाओं में विफल रहा है। भूपेश सरकार में कोई सुरक्षित नहीं हैं। और क्षेत्र में क्षेत्रीय विधायक के कमीशन के साथ भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे है। बीजापुर जिला में भ्रष्टाचार का बोलबाला चरम सीमा पर है। इस दौर के दरमियान भोपालपटनम के मंडल अध्यक्ष वेंकटेश्वर यालम उपाध्यक्ष सीताराम तोड़ेम जिला मंत्री राकेश केतारप युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गोविंद कुमरे पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष पी संतोष कुमार युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बिलाल खान महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष जया चिडेम महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रिंकी परस्ते समस्त भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *