![](https://thekoshal.in/wp-content/uploads/2021/09/IMG-20210924-WA0265-1.jpg)
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु जिले के 5 खिलाड़ियों का चयन
7 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक रायगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय बेडमिंटन स्पर्धा में लेंगे हिस्सा
बीजापुर – संभाग स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता बस्तर जोन का आयोजन विगत दिवस सुकमा में संपन्न हुआ। जिसमें जिले के 14, 17 एवं 19 वर्ष आयु समूह के 27 छात्र-छात्राओं ने बेडमिंटन स्पर्धा में भाग लिया और 14 वर्ष आयु समूह में रानू मंडावी ने पहला एवं मुकेश कड़ियाम ने 5 वाँ रैंक प्राप्त किया। वहीं 17 वर्ष आयु समूह में विमल ने पहला एावं नितेश ने तीसरा रैंक प्राप्त किया। इसी तरह 19 वर्ष आयु समूह में फरहान शेख ने चौथा रैंक प्राप्त किया। जिले के ये सभी 5 खिलाड़ी छात्र-छात्राओं का राज्य स्तरीय बेडमिंटन प्रतियोगिता के चयन किया गया। जिसमें रानू मंडावी, मुकेश कड़ियाम, विमल, नितेश एवं फरहान शेख आगामी 7 से 10 अक्टूबर 2021 तक रायगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय बेडमिंटन स्पर्धा में हिस्सा लेंगे।
![](http://thekoshal.in/wp-content/uploads/2021/09/IMG-20210924-WA0265-1024x576.jpg)