कांग्रेस की रीति नीति से प्रभावित होकर भाजपा के 12 सक्रिय कार्यकर्ताओ ने थामा कांग्रेस का हाथ
बीजापुर :- सोमवार को बीजापुर में भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता रहे टंकेश्वर कुमार देवांगन, धीसुराम यादव, सुरज मंडावी, निरूपेन्द विश्वास अनुज समरथ, राहुल नायक, विजय नायक, महेश कुंजाम, राजू कुंजाम, सुकराम, संदीप हपका, एलियास खान, आदि ने कांग्रेस की रीति नीति एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और बीजापुर के विधायक विक्रम मण्डावी के द्वारा क्षेत्र में किये जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।
कांग्रेस नेताओ ने भाजपा से कांग्रेस प्रवेश कर रहे सभी 12 सक्रिय कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी का गमछा पहना कर कांग्रेस पार्टी में विधिवत प्रवेश कराया है।

भाजपा से कांग्रेस प्रवेश कर रहे कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे सभी भाजपा में कट्टर कार्यकर्ता रहे है, कांग्रेस के विकास कार्यो से प्रभावित होकर वे कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किये है।
इस मौक़े पर बीजापुर के विधायक विक्रम मण्डावी ने कांग्रेस पार्टी में नवप्रवेशित कार्यकर्ताओं का पार्टी में स्वागत करते कहा कि इससे पार्टी को और मजबूती मिलेगी। एक सवाल के जवाब में विधायक विक्रम मण्डावी ने कहा कि “भाजपा ने अपने प्रदेश प्रभारी ओम माथुर से पहले तीन प्रभारियों को नियुक्त कर चुका है वे सभी फ़्लॉप हुए है,ओम माथुर भी पलाप होकर वापस जाएंगे”।
इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर के अध्यक्ष लालू राठौर, जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम, जिला पंचायत सदस्या श्रीमती नीना रावतिया उद्दे,वरिष्ठ कांग्रेसी गिरधारी लाल राठी, पीसीसी सदस्य ज्योति कुमार, मीडिया प्रभारी राजेश जैन, ज़िला महामंत्री जितेंद्र हेमला, नगर पालिका उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सल्लुर, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव व विधायक प्रतिनिधि मनोज अवलम,युवा कांग्रेस के कामेश मोरला, आईटी सेल के शंकर खटबीना, सदाशिव राना, बलराम कोरसा,सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता रहे मौजूद।
