मंत्री अनिला भेंडिया उतरी पहलवानों के समर्थन में


बालोद :- प्रदेश की महिला बाल विकास विभाग मंत्री अनिला भेंडिया पहलवानों के समर्थन में आगे आई हैं उन्होंने कहा है कि जिस तरह से देश की बेटियों को सड़कों पर घसीटा जा रहा है उनका अपमान किया जा रहा है वह बेहद निंदनिय और शर्मनाक है। एक ओर प्रधानमंत्री और बीजेपी महिलाओं के नाम पर वोट मांगती है दूसरी ओर महिलाओं के अपमान में किसी प्रकार की कोई कमी भी नही करती है। कल पूरे देश ने देखा है देश के लिए गोल्ड मैडल जितने वाली बेटियों के सात किस प्रकार की बर्बरता की गई है उन्हें सड़को पर घसीटा गया है उनकी बल पूर्वक गिरफ्तारी की गई। उनका कुसूर केवल इतना है कि विगत दिनों से धरने पर बैठे कर न्याय मांग रही है। केंद्र सरकार पूरी तरह बृजभूषण सिंह के बचाओ में लगी है। दिल्ली पुलिस को यौन शोषण करने वाले बृज भूषण के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज करने में 7 दिन लगते हैं और शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन रहे पहलवानों के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज करने में 7 घंटे भी नहीं लगाए। सारी दुनिया देख रही है केंद्र सरकार अपने खिलाड़ियों के साथ कैसा बर्ताव कर रही है। इसका जवाब 2024 में जनता द्वारा दिया जाएगा। प्रधानमंत्री से अनुरोध करती हूं आरोपी के ऊपर जल्द से जल्द कार्यवाही होनी चाहिए और देश का नाम रौशन करने वाली बेटियों को न्याय मिलना चाहिए।
मेरा सवाल प्रधानमंत्री जी से है आपके पास विदेश दौरे का समय है,जब बेटिया मेडल जीत कर आई थी उनकी वाहवाही लूटने का समय था तो आज वो न्याय चाहती है आपके पास समय क्यों नही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *