सागौन चिरान का अवैध परिवहन करते आरोपी सहित पिकप वाहन जब्त
छोटे कापसी – वन परिक्षेत्र कापसी के अंतर्गत पखांजूर सब रेंज से बुधवार की रात करीब ढाई बजे एक पिकअप वाहन क्रमांक CG 19BQ 5683 में अवैध रूप से सागौन लकड़ी का परिवहन करते रंगे हाथों पकड़ा। वन विभाग के अमले ने इस पर कार्रवाई करते हुए पिकअप वाहन से सागौन की लकड़ी के 26 नग चिरान 1,245 घन मीटर ले जाते हुए वाहन मालिक सहित अन्य दो आरोपियों को पकड़ा है। कार्रवाई में लकड़ी और वाहन को भी जब्त कर लिया गया। नाम न छापने की शर्त पर ग्रामीणों ने बतलाया कि यह चिरान फर्नीचर दुकान में जा रहा था। अब यह जांच का विषय है कि अन्य दो आरोपी कौन थे और चिरान कौन से फर्नीचर में जा रहा था। कही उनमें फर्नीचर वाला तो नही था।

वन परिक्षेत्र अधिकारी एस.एस ठाकुर ने बताया कि बुधवार की रात करीब 2.30 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक बोलेरो महिंद्रा पिकअप वाहन से सागौन की लकड़ी बांदे की तरफ से पखांजूर पर ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही विभाग की टीम ने पखांजूर से परतापुर (संगम) मार्ग पीवी 116 में पास घेराबंदी की। इस दौरान पीवी 116 के पास एक वाहन तेज गति से आता दिखा। उसे रोककर तलाशी लेने पर उसमें 26 नग सागौन के चिरान भरे हुए मिले। वन अधिनियम के तहत राजसात की प्रकिया की जा रही है। बाकी इस संबंध पर ज्यादा जानकारी आपको डिप्टी विजय यादव दे सकता है। वहीं इस दौरान वाहन में मौजूद मालिक सहित अन्य दो आरोपियों को वन अमले ने पकड़ लिया।
डिप्टी रेंजर पखांजूर विजय यादव ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों द्वारा अपना नाम बांदे पीवी 79 निवासी सुमीत राय पिता सुकदेव राय सहित अन्य दो आरोपी थे। वही जब डिप्टी से अन्य दो आरोपियों का नाम पूछने पर गोलमोल जवाब दिया गया।विभाग द्वारा अन्य दो आरोपियों का नाम छुपाना संदेह पूर्ण है।
