तुरपुरा में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, श्रीकृष्ण के रूप में नजर आए उत्कर्ष
बस्तर। बस्तर विकास खंड के ग्राम तुरपुरा में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसी क्रम में ग्राम निवासी हेमलाल ठाकुर एवं दुशीला ठाकुर के पुत्र उत्कर्ष ठाकुर ने भगवान श्रीकृष्ण का बाल स्वरूप धारण कर आकर्षक प्रस्तुति दी।
उत्कर्ष ने श्रीकृष्ण की वेशभूषा में सिर पर मुकुट, गले में मोतियों की माला तथा हाथ में बांसुरी और सुदर्शन चक्र का प्रतीक धारण किया। बालक का श्रीकृष्ण रूप महोत्सव में आकर्षण का केंद्र रहा। उपस्थित ग्रामीणों ने उत्कर्ष की प्रस्तुति की सराहना करते हुए उसका उत्साहवर्धन किया।
जन्माष्टमी महोत्सव के दौरान बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। आयोजन के माध्यम से धार्मिक आस्था के साथ बच्चों को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने और उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करने का प्रयास किया गया।
उत्कर्ष की प्रस्तुति पर माता-पिता ने खुशी जाहिर करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ग्रामीणों ने भी बालक के प्रयास की सराहना की।
