कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के बालोद जिलाध्यक्ष बने ज़ुबैर अहमद


दल्ली राजहरा :- बालोद जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता ज़ुबैर अहमद को कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग का बालोद जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि ज़ुबैर अहमद कांग्रेस पार्टी के लिए लगातार कई सालों से समर्पित होकर कार्य करते आ रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के 25 जिलाध्यक्षो की नियुक्ति की है। जुबैर अहमद ने अपनी नियुक्ति के लिए कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन व छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश प्रभारी निजामुद्दीन राईन का आभार व्यक्त किया है। जुबैर अहमद ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों के हित में चलाई जा रही योजनाओं और कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को वे बालोद जिला की जनता तक पहुंचाने का कार्य पूरी शिद्दत से करेंगे।जनता की समस्याओं को हल करने की पूरी कोशिश उनकी ओर से की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *