छह माह में भी नहीं बन पाया स्कूल का साईकिल स्टैंड



बकावंड :- जनपद पंचायत बकावंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत छिदीगांव की उच्चतर प्राथमिक शाला में साईकिल स्टैंड निर्माण के लिए विधायक निधि से स्वीकृत 6 लाख 50 हजार रु. की गड़बड़ी का मामला सामने आया है। छह माह बाद भी साईकिल स्टैंड का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। स्टैंड न रहने से विद्यार्थियों व शिक्षक शिक्षिकाओं के वाहनों को क्षति पहुंच रही है।

साईकिल स्टैंड बनाने के नाम पर सचिव और सरपंच महज खानापूर्ति कर रहे हैं। छिदीगाव स्कूल में दूर दराज के गांवों से पढ़ने हेतु आने वाले विद्यार्थियों को बारिश हो या गर्मी का मौसम, अपनी साईकिलें खुले आसमान तले खड़ी करनी पड़ती है। बारिश के दिनों में छात्र छात्राओं को साइकिल को कीचड़ में मजबूरन रखना पड़ता है। जिसके चलते साईकिलों में जंग लगने और गर्मी के दिनों में टायर ब्रस्ट अथवा पंचर हो जाने की समस्या से जूझना पड़ता है। छात्र छात्राओं को घर लौटने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इस शिकायत को लेकर ग्राम पंचायत सरपंच सचिव को करने पर भी आज तक साइकिल स्टैंड निर्माण में खानापूर्ति कर रहे हैं। साईकल स्टैंड का निर्माण अब तक पूरा नहीं हो पाया है। अभिभावकों और छात्र छात्राओं का कहना है कि लगभग साल भर से साइकिल स्टैंड अधूरा पड़ा है। निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ रहा है। जिसके चलते साइकिलें कीचड़ में खड़ी करना पड़ती है और घर जाते समय साइकिल पंचर या हवा खुली रहने की वजह से हम को रात को पहुंचते हैं।

जल्द पूर्ण करवाएंगे कार्य
साईकिल स्टैंड के निर्माण में विलंब की जानकारी मिली है। सरपंच और सचिव से कहकर जल्द काम पूरा कराएंगे।
दुष्यंत सिंह ठाकुर
सब इंजीनियर,
जनपद पंचायत, बकावंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *