जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संगठन कार्य मे जुटने के दिये निर्देश

बीजापुर :- बीजापुर भाजपा का मंडल बैठक अटल सदन बीजापुर में आहूत की गई थी,बैठक में मंडल कार्यकारिणी व बीएलए 2 पदाधिकारी विशेष रूप से अपेक्षित रहे। आज के मंडल बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष माननीय श्रीनिवास मुदलियार जी ने विशेष मार्गदर्शन दिए एंव मंचासीन पदाधिकारी गोपाल पवार जी,जिलाराम राना जी, फूलचंद गागड़ा जी,नंदू राना जी,हरिहर साहनी जी, उर्मिला तोकल जी का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

मंडल बैठक के पश्चात भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति से प्रभावित होकर जोगी कॉंग्रेस के छः कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रवेश किया जिनका संगठन के जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार जी ने भाजपा का गमछा पहनाकर स्वागत किया। प्रवेश करने वालों में महेश पायाम,रविन्द्र दुर्गम,देवचंद मंडावी,अर्जुन गडेम,मुत्ता पुलसे,श्रीकांत बदाम थे।

बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अशोक राव जी ने किया तथा कार्यक्रम का संचालन मंडल के महामंत्री शेखर जुमार जी व आभार व्यक्त मंडल महामंत्री सुरेश परतागिरी जी ने किया। आज के इस मंडल बैठक में मैथियस कुजूर,प्रताप यादव,के.जी.सुधाकर, संदीप तेलम,टमल साहनी,रामनाथ मांझी,संतोष पुजारी,मंगू हेमला, श्रीनिवास कटला,रंजना उद्दे ,पूजा पोंन्दी,संगीता दासर,नंदनी यादव,हरीश बेलसरिया,विष्णु साहू,बाबू स्वामी जी,मिथलेश नाग अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *