बीजापुर – सुकमा की सरहदी क्षेत्र मोकुर गोला कोंडा की पहाड़ी पर कोबरा जवानों ने आईईडी किया बरामद
बीजापुर :- कोबरा 210 बटालियन की टीम शुक्रवार 4 अगस्त 2023 को सुकमा जिले के जगरगुंडा के पोस्ट (मोकुर) से गोला कोण्डा की पहाड़ी की ओर एरिया डोमिनिशन ड्यूटी पर निकली हुई थी । इसी दौरान माओवादियों द्वारा 02 सीरीज में लगाये गए आईईडी को जवानों ने बरामद करने में सफलता हासिल करते हुए माओवादियों के मंसूबो पर पानी फेर दिया । बरामद आईईडी को कोबरा 210 की बम निरोधक दस्ता ने मौके पर ही निरस्त कर दिया गया ।

माओवादियों द्वारा आइईडी गोलकोण्डा के पहाड़ी क्षेत्र में लगाया था, जिससे आम नागरिक, मवेशी या जंगली जानवर भी इसके चपेट में आ सकते थे । सुरक्षा बल की सतर्कता एवं सूझबूझ से माओवादियों के मंसूबो को जवानों ने विफल कर दिया । यह आइईडी सीरीज में 50 मीटर के अंदर लगाई गई थी, जिसमे 2 आईईडी थे , जिसे स्टील के कंटेनर में रखा गया था जो लगभग 4-4 किलोग्राम के थे एवं कमांड व प्रेशर मैकेनिज्म से संचालित होने वाले थे ।
