11 युवाओं ने पूर्व सांसद विक्रम उसेंडी के समक्ष किया भाजपा प्रवेश

छोटे कापसी – भाजपा मंडल कापसी के ग्राम बारदा क्षेत्र के 11 लोगों ने सोमवार को भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी के समक्ष नरेंद्र मोदी के कार्य से प्रभावित हो कर भाजपा में प्रवेश किया। प्रवेश करने वालो में उमेश्वर देहारी,भूषण नाग,सूचित राणा,प्रदीप देहारी,गोपी राय,हेमलाल कश्यप,लोचन समरथ,मुकेश कश्यप,भूतेश्वर बघेल,सीताराम नाग,मान्यवंत राणा आदि शामिल हैं। विक्रम उसेंडी ने सभी युवाओं को भाजपा की नीति व सिद्धांतों से अवगत कराते अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ने के दिशा निर्देश दिए और भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर चर्चाएं की उनके समस्याये सुनी एवं वर्तमान प्रदेश सरकार में विधायक घोषणावीर ने सिवाए घोषणा के अलावा कुछ किया ही नही,आज क्षेत्र पांच साल पीछे चला गया है। सिर्फ दौरा और घोषणा करने से मात्र विकास नही होता जमीनी स्तर में कार्य करने की जरूरत है। लोगो से चर्चा करते हुए उसेंडी ने क्षेत्रीय विधायक पर आरोप लगाया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्य एवं भाजपा के रीति नीति से प्रभावित हो कर बारदा क्षेत्र के 11 युवाओं ने भाजपा प्रवेश किया। इस अवसर पर भाजपा कापसी मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ता अमर ब्रम्हचारी,बबला नेगी,नारायण साना,आनंद राम कश्यप,अर्जुन देहारी,बलसिंग देहारी,रमेश समरथ,ओईट राम देहारी, देवरंजन चक्रवर्ती,प्रकाश साना, जामित देहारी,रेवती राणा,सहदेई देहरी,जमुना देहारी उपस्थित थे।
उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *