गोठनों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पंचायत सचिव शैलेन्द्र हुए सम्मानित
बीजापुर :- स्वतंत्रता दिवस की 77 वीं वर्षगांठ के अवसर पर जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया । इस अवसर पर जिले के मिंगाचल ग्राम पंचायत के सचिव शैलेन्द्र देवांगन को भी गोठनों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा मुख्य समारोह स्थल के मंच से सम्मानित किया गया ।

उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किए जाने के बाद शैलेन्द्र देवांगन ने कहा कि ये सम्मान समस्त ग्राम वासियों का है । साथ ही उन्होंने कहा इस सम्मान के लिए समस्त ग्रामवासी, जनप्रतिनिधि, सरपंच, उप सरपंच सहित सभी पंचों को धन्यवाद देता हूं, जिनके मार्गदर्शन में कार्य करते हुए आज मुझे इतना बड़ा सम्मान मिला । इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक विक्रम मण्डावी, जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम, कलेक्टर राजेन्द्र कटारा, जिला पंचायत सीईओ, जनपद पंचायत सीईओ सहित जनप्रतिनिधि व अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।
