डीआरजी और महाराष्ट्र की सी- 60 जवानों ने किया माओवादी कैम्प ध्वस्त, भारी मात्रा में सामान बरामद
मौके से विस्फोटक, माओवादी साहित्य एवं सामान किया गया बरामद
बीजापुर :- जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत बुधवार 16 अगस्त 2023 को थाना भोपालपट्टनम क्षेत्र के दममुर, बरेगुड़ा के जंगलों में नेशनल पार्क एरिया कमेटी के 20-25 सक्रिय माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर थाना भोपालपट्टनम से डीआरजी एवं महाराष्ट्र के पातागुडेम से C-60 की संयुक्त टीम बरेगुड़ा की ओर रवाना हुई थी ।
इसी दौरान 16 अगस्त 2023 की शाम 5.30 बजे बरेगुड़ा के जंगलों में पूर्व से घात लगाए माओवादियों द्वारा अंधाधुंध गोलियां चलाना शुरू कर दिया । पुलिस पार्टी द्वारा माओवादियों को आत्मसमर्पण के लिए जोर जोर से आवाज दी गई किंतु माओवादियों द्वारा अनसुना करते हुए लगातार गोलियां चलना जारी रखा था ।
जवाब में पुलिस पार्टी द्वारा भी कार्यवाही प्रारम्भ कर दिया गया । 20से 25 मिनट के बाद पुलिस पार्टी को भारी पड़ता देख माओवादी जंगलों का आड़ लेकर भाग खड़े हुए । घटना स्थल की सर्चिंग के दौरान मौके से विस्फोटक, डेटोनेटर, जिलेटिन स्टिक, माओवादी साहित्य, पिट्ठू बैग, टेंट लगाने का सामान एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई ।
