छोटे कापसी में फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ,मुख्यातिथि ने किक मार कर किया श्री गणेश
छोटे कापसी :- मिलन संघ फुटबॉल क्लब कापसी के द्वारा फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेल प्रतियोगिता के मुख्यथिति बिस्वास प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के ऑनर जगबंधु विस्वास रहे। इस मौके उन्होंने कहा कि पढाई के साथ साथ खेल भी आवश्यक है, जिससे शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है।

कापसी हाई स्कूल ग्रांउड पर बुधवार की शाम मुख्य अतिथि ने टीम के खिलाड़ी का परिचय ले कर फुटबॉल को किक मार कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। विशिष्ट अथिति समाजसेवी मनमथ मंडल,ग्राम प्रमुख मोहन मालिक, अध्यक्ष बाजार कमेटी विकास सरकार,कार्तिक सरकार,बाजार कमेटी के उपाध्यक्ष आशुतोष विस्वास ने कहा कि खेलों से बौद्घिक एवं क्षमता विकास होता है। बच्चों में पढ़ाई के साथ खेल भावना भी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह खेल आपके विकास में भागीदारी निभाते हैं। प्रतियोगिता आयोजन समिति के अध्यक्ष मलय दास ने कहा कि प्रतियोगिता में पहला इनाम 25001 (पच्चीस हजार एक रु.) हजार,दूसरा पुरुस्कार 15001(पंद्रह हजार एक रु.) कप सहित एवं मैच ऑफ दा सीरीज एवं मेनऑफ दा मैच खिलाड़ी को पुरस्कार से सम्मनित किया जावेगा। खेल का शुभारंभ धमतरी एवं पीवी 01 रामनगर के बीच खेला गया। मैच के शुरुआती समय मे धमतरी की टीम ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए हाफ टीम में एक गोल दागा। इस प्रतियोगिता में कुल 22 टीमों ने भाग लिया। खेल में रेफरी प्रेम दास लाइसमेने विक्रम व् सूजन ने किया। उद्घाटन के बाद सभी खिलाडिय़ों को खेल को खेल भावना से खेलने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में मंच का संचालन धिराज पोटाई के द्वारा एवं खेल में आकाश सरकार,रंजीत राय,तपस मंडल,जयदेव दास,भवतोष मंडल,राहुल बैरागी,पवित्र भद्रो,भवतोष मजूमदार,प्रदीप सरकार,विप्लव गोलदार समेत सदस्यों ने सहयोग दिया।
