मछली पालन को बढ़ावा देने एक दिवसीय प्रशिक्षण का किया गया आयोजन
छोटे कापसी- बड़े कापसी में बुधवार को एबिस (आईबी ग्रुप) मछली दाना कंपनी एवं डीलर हमजा फिश फीड ट्रेडर्स बड़े कापसी व् स्थानीय सब डीलर वितरक परितोष विस्वास के सौजन्य से मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के मास्टर ट्रेनर आंध्र प्रदेश से पधारे डॉक्टर गंगाधर जी द्वारा मुख्य संबोधन में एबीस कंपनी के फिश फ्रीड़ की गुणवत्ता के बारे में विस्तार पूर्वक बारीकी से समझाया।

उन्होंने मत्स्य कृषकों द्वारा एबिस कंपनी के फिश फ्रीड़ से अच्छा उत्पादन होना बताया एवं संतुष्टि जताई गई। साथ ही कम खर्चे में मछली का ज्यादा उत्पादन कैसे करे इस संबंध में भी जानकारी दी। प्रशिक्षण प्राप्त करने पहुँचे कृषकों ने कहा कि हम सब पहले एबिस का ही दाना का उपयोग करते थे इस कंपनी पर हमारा विस्वास अभी भी है। बीच मे कंपनी की सप्लाई ठीक से नही आ रही थी इसी वजह से हमे दूसरी कंपनी का दाना उपयोग करना पड़ रहा था,अगर अब ठीक से सप्लाई करेंगे तो हम फिर से दाना खिलाना शुरू करेंगे। एबिस दाना कंपनी के प्रशिक्षण कार्यक्रम में एबिस कंपनी के जेडेम मनीष चोरे,स्टेट मैनेजर सी.के शर्मा,परलकोट एरिया प्रभारी नितिन धुरुद प्रशिक्षण का लाभ लेने स्वतंत्र नामदेव,रतन दास,विशु अधिकारी,धिबन मंडल,अधीर साना,विश्वजीत राय,विकास मंडल,राहुल बैरागी,अनुकूल मंडल,नरेंद्र सिन्हा,असीम मंडल,श्रवण नेताम,सिलटू साहा,महानाद हालदार,अपराजित अधिकारी,विराज सील,देवाशीष मंडल,अंकित बाला,मिहिर मंडल,बिपुल मजूमदार,सुबोल,सचिन राय,टुकलु दास एवं क्षेत्र के ग्रामीणों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
